आईपीएल 2026 शुरू होने में लगभग एक सप्ताह बचा है. इसी बीच, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और संजू सैमसन (Sanju Samson) जैसे प्लेयर्स से सजी टीम को इस सीजन 30 मार्च से अपना अभियान शुरू करना है.
CSK को बड़ा झटका! ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ पेसर पूरे सीजन के लिए हुआ बाहर
IPL 2026 शुरू होने में अब एक सप्ताह बचा है. इससे पहले, CSK को बड़ा झटका लग गया है. टीम के पेसर Nathan Ellis चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.


हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई वाली टीम के लिए एलिस को खोना एक तगड़ा नुकसान है. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) ने एलिस को लेकर ये जानकारी दी है. हालांकि, अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है.
पहले से कमजोर हुई टीम की बॉलिंगCSK डेथ ओवर्स के लिए एलिस को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर चल रही थी. लेकिन, अब बॉलिंग अटैक पहले से ज्यादा कमजोर लग रहा है क्योंकि मथीशा पथिराना भी टीम के साथ नहीं हैं. नाथन एलिस के अलावा, चेन्नई के पास तेज गेंदबाजी के विकल्प में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और इंग्लैंड के जेमी ओवरटन हैं.
मैट हेनरी ने हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम में मौजूद दूसरे विदेशी पेसर जैक फॉक्स के पास अनुभव की कमी है. यहां तक कि CSK के पास भारतीय टैलेंट में भी भरोसेमंद विकल्पों की कमी है. खलील अहमद युवा पेसर्स में सबसे बड़ा नाम हैं.
ये भी पढ़ें : आगरकर बढ़वाना चाहते हैं कार्यकाल! 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर BCCI से क्या कहा?
बाएं हाथ के पेसर खलील अहमद के अलावा अगर बात करें तो, पिछले सीजन CSK के लिए डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज का भी नाम शामिल है. इसके अलावा, सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामकृष्ण घोष भी हैं. साथ ही गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी जैसे विकल्प ही टीम के पास बचे हैं.
वहीं, अगर एलिस के रिप्लेसमेंट की बात करें तो, यह देखना दिलचस्प होगा कि CSK किस ओर रुख करती है. गेराल्ड कोएत्जे के रूप में आईपीएल का अनुभव रखने वाला एक तेज गेंदबाज मौजूद है. साथ ही अल्जारी जोसेफ, झाई रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, स्पेंसर जॉनसन और वियान मुल्डर जैसे विकल्प भी मौजूद हैं. तेज गेंदबाजों की कमी और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच, हवाई मार्गों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए CSK जल्द ही अपने रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम तय करना चाहेगी.
राजस्थान रॉयल्स से है पहला मुकाबलाCSK को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. यहां उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ एक बार चैंपियन बनी है और उसने फाइनल में चेन्नई को ही हराया था. लेकिन, दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कई मायनों में खास होगा. रविंद्र जडेजा जहां राजस्थान में चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे. वहीं, संजू सैमसन येलो जर्सी में नज़र आएंगे.
पिछले सीजन की बात करें तो, दोनों टीमों का प्रदर्शन साधारण ही था. दोनों ने 14 में से 4-4 मुकाबले जीते थे और पॉइंट्स टेबल पर बॉटम पर रहे थे. ऐसे में इस सीजन दोनों ही टीम टॉप 4 में जगह बनाने के लिए पूरा दम लगाएगी.
CSK की पूरी टीम - एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, नाथन एलिस (चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर), श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी.
वीडियो: रोहित-विराट के लिए बीसीसीआई ने गंभीर और अगरकर के साथ की मीटिंग?












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)






