The Lallantop

संजू सैमसन ने पंत और राहुल पर जो कहा, उसकी सच्चाई जान लीजिए!

संजू का इंटरव्यू वायरल है लेकिन क्या वो सच है?

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन, ऋषभ पंत. फोटो: File Photo/Video Screenshot

संजू सैमसन, संजू सैमसन, संजू सैमसन...12 सितम्बर को जब से T20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. तब से संजू का नाम चर्चाओं में हैं. फैन्स पूछ रहे हैं आखिर क्यों इतने टैलेंटिड खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट से बाहर रखा गया है. इस बीच अब सोशल मीडिया पर संजू सैमसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बताया जा रहा है कि संजू ने कहा है कि अगर वो ऋषभ पंत या केएल राहुल से कम्पीट करेंगे तो वो अपने देश को ही नीचा दिखाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये बात संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू में कही है. जिसकी क्लिप सोशल मीडिया में वायरल है. इस पर गूगल पर ढेरों खबरें भी मिल जाएंगी. लेकिन क्या संजू ने ऐसा कहा है? और कहा है तो क्या ये बात हालिया T20 टीम के ऐलान के बाद की है. इसका जवाब है नहीं.

संजू सैमसन ने ये बात कही ज़रूर है लेकिन हालिया दिनों में नहीं. संजू सैमसन के जिस इंटरव्यू और बयान को हालिया दिनों का बताकर वायरल किया जा रहा है. वो दो साल पहले यानि नौ अक्टूबर 2020 का है. जब IPL 2020 का सीज़न UAE में खेला जा रहा था. उस वक्त संजू सैमसन और श्रेयस गोपाल ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था. जिसमें संजू ने टीम इंडिया में वापसी पर बात करते हुए कहा था कि

Advertisement

'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि पांच साल बाद टीम में वापस आ पाया हूं. पांच साल पहले भी इंडियन टीम बेस्ट टीम थी और आज भी नंबर वन टीम है. ऐसे में नंबर वन टीम में 15 में जगह बना पाना या प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना आसान नहीं है.

आजकल सोशल मीडिया में बहुत सारी बातें होती हैं कि संजू किसी रिप्लेस करेगा, केएल राहुल को रिप्लेस करेगा या ऋषभ पंत को रिप्लेस करेगा. लेकिन इन बातों में अपनी सोच क्लियर होनी चाहिए. क्योंकि राहुल हों या पंत हों वो हमारी टीम के लिए खेल रहे हैं. अगर मैं उनसे कम्पीट करने के बारे में सोचूंगा तो मैं अपने देश को ही नीचा दिखाउंगा.'

संजू सैमसन IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में साल 2022 में राजस्थान की टीम फाइनल्स में पहुंची है. उनका प्रदर्शन भी इस दौरान अच्छा रहा. जिसके बाद कई युवा खिलाड़ियों के साथ संजू को भी भारतीय टीम में कई मौके मिले. वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाबवे टूर पर वो टीम के साथ भी रहे. लेकिन T20 विश्वकप की टीम में संजू जगह नहीं बना सके. BCCI ने इसके बाद संजू सैमसन को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया है.  

संजू ने भारत के लिए 16 T20 और सात वनडे मुकाबले खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 54 के बेस्ट स्कोर और 44 की एवरेज के साथ 176 रन बनाए हैं. वहीं T20 क्रिकेट में उनके बल्ले से 77 के बेस्ट स्कोर के साथ 296 रन आए हैं. 

Advertisement

संजू के T20 टीम में ना होने पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

Advertisement