The Lallantop

IndvsPak मैच से आई रोहित-विराट की ये तस्वीर जनता का दिल जीत लेगी!

आपने ये फोटो देखी क्या?

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली-रोहित शर्मा (फोटो - AP)

India vs Pakistan. इस हाई-वॉल्टेज क्लैश में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया. और फ़ैन्स की भाषा में कहें तो साल 2021 के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया है. इस टाइट मैच को टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने जीता है. उन्होंने एक छोर पर टिके रहकर 53 गेंदों में 82 रन की नॉट आउट पारी खेली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और जैसे ही ये टाइट मैच आखिरी गेंद पर आकर खत्म हुआ, टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी में मैदान तक आ गए. इसमें कप्तान रोहित भी शामिल रहे. और मैदान पर आकर उन्होंने कोहली के साथ जिस तरह से सेलिब्रेट किया, उसकी फोटोज़ वायरल होने लगी.

Advertisement

दरअसल, हुआ क्या.. कि जैसे ही विराट ने टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश किया.. वैसे ही रोहित पविलियन से दौड़ते हुए मैदान पर आ गए. और उन्होंने खुशी में विराट को गोद में उठा लिया. रोहित के ऐसे उठाने पर विराट भी मज़ाकिया अंदाज में रोहित को बैट से मारने लगे.

# मैच में क्या हुआ? 

इस सुंदर तस्वीर, और विराट की शानदार पारी से अलग अब आपको थोड़ा मैच के बारे में बताते है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तानी ओपनर (बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान) को सस्ते में चलता कर दिया था. इसके बाद शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के पचासे के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 159 रन बना दिए. इसमें टोटल में गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के आठ गेंदों में 16 रन भी शामिल रहे.

जवाब में, टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल सस्ते में पविलियन लौट गए. 6.1 ओवर तक टीम 31 रन पर चार विकेट गंवा बैठी थी. इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालने का काम शुरू किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. पंड्या ने 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. और विराट 82 रन की नॉट आउट पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच जिताकर लौटे. बताते चलें, अब टीम इंडिया का अगला मैच 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से होगा. 

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान को हराने के बाद क्या कहा?

Advertisement