The Lallantop

BJP विधायक की बेटी ने CUET-UG टॉप में किया, नंबर 1 आने के पीछे की कहानी भी बताई

BJP MLA Kailash Gahlot: दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने CUET-UG एग्जाम में रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने बताया कि वे अपने एग्जाम को लेकर कॉन्फिडेंट थीं, लेकिन उन्हें नंबर 1 आने की उम्मीद नहीं थी.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी विधायक की बेटी ने CUET में टॉप किया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • CUET-UG 2026 का रिजल्ट 23 जून को आया, जिसमें देविना गहलोत ने टॉप रैंक प्राप्त की है जो कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
  • CUET-UG परीक्षा 15 लाख से अधिक फॉर्म्स के साथ NTA द्वारा आयोजित की जाती है, जो लाखों छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश का माध्यम है।
  • रिजल्ट आने के बाद देश भर के कई छात्र सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों में अपना दाखिला लेते हैं और आगे की दाखिला प्रक्रिया शुरू होती है।

CUET-UG 2026 का 23 जून को रिजल्ट आया. देविना गहलोत ने रैंक 1 हासिल की. वे भारतीय जनता पार्टी से विधायक कैलाश गहलोत की बेटी हैं. कैलाश दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. ये एंट्रेंस एग्जाम हर साल लाखों बच्चे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए देते हैं. देविना ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

देविना गहलोत दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं. उन्होंने बताया कि उनका एग्जाम बहुत अच्छा गया था और वे कॉन्फिडेंट थीं कि उनके अच्छे नंबर आ सकते हैं. लेकिन रिजल्ट निकलने के बाद वे खुद हैरान रह गईं. उन्होंने पढ़ाई को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी भी शेयर की है. 

कैसे की थी तैयारी? 

CUET एग्जाम का सिलेबस CBSE क्लास 12th के सिलेबस का ही एक्सटेंशन होता है. जहां और डिटेल में सवाल पूछे जाते हैं. देविना ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ CUET एग्जाम की तैयारी भी चल रही थी. एक बेस तैयार हो गया था. देविना ने NCERT की किताबों और पिछले कई साल के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करने पर ज्यादा ध्यान दिया. घंटों पढ़ाई करने के बजाय, उन्होंने अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई की. 

Advertisement

देविना के मुताबिक उनके स्कूल टीचर्स और उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया. देविना ने अपने जूनियर्स को सलाह दी है कि CUET एक एप्लीकेशन बेस्ड एग्जाम है, जहां कॉन्सेप्ट को समझना ज़रूरी है, इसलिए ज़्यादा किताबें पढ़ने के बजाय फोकस होकर पढ़ाई पर ध्यान देन चाहिए.

ये भी पढ़ें: 95.2% अंक से खुश नहीं थी रांची की अवनी, CBSE ने री-इवैल्यूशन किया तो आए 100% मार्क्स

CUET-UG के बारे में

ये एग्जाम NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) कंडक्ट करवाती है. जिसमें लाखों बच्चे बैठते हैं. CUET-UG( कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट) 2026 में 15 लाख से ज्यादा बच्चों ने फॉर्म भरा था. और 11 लाख से ज्यादा बच्चे एग्जाम देने पहुंचे थे, जो इस साल मई-जून में हुआ था. रिजल्ट आने के बाद बच्चे देश के कई सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला लेते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली में एंट्रेंस भी इसी के माध्यम से होता है, जिसे ज्यादातर बच्चे अपना लक्ष्य बनाते हैं.  

Advertisement

वीडियो: एक ही हॉस्टल में रहकर की तैयारी, बने JEE में टॉपर, शानदार है जय-वीरू की कहानी

Advertisement