The Lallantop

रोहित – राहुल सूर्यास्त ना करा दें!

पास्ट बहुत डॉर्क है!

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा - केएल राहुल

टीम इंडिया. क्रिकेट के बड़े बड़े दिग्गज़ों की भविष्यवाणी को हल्क स्मेैश करते हुए T20 वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल में पहुंच गई. और इससे हमको, हमारे द्वारा कही गई एक बात याद आ गई, कि भाई पहले अपनी टीम को सपोर्ट तो करो! हमारे कहने से शायद कई फ़ैन्स ने सपोर्ट भी किया हो. ये क्रेडिट हम खुद ही खुद को दे देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खैर, टीम इंडिया को बोरी भर के सपोर्ट किया जा रहा है. लेकिन इस सपोर्ट की आंधी में टीम में चल रही समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता. और इसी कड़ी में अब हम आपके सामने एक बहुत बड़ा खुलासा करने वाले है. ये खुलासा आपको बताएगा कि कैसे रोहित और राहुल अपने कर्मों के चलते सूर्यास्त करा देंगे.

9 नवंबर 2022 को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला सेमी-फाइनल मैच खेला जाएगा. और 10 नवंबर को इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी-फाइनल मैच होगा. इन दोनों के विजेता 13 नवंबर को फाइनल मैच खेलेंगे. अब कोई भी क्रिकेट फ़ैन इन टीम्स की बीती फॉर्म देखकर इंडिया – न्यूज़ीलैंड का फाइनल होने का अनुमान लगा रहा होगा.

Advertisement

हां, यहां इंडियन और पाकिस्तानी फ़ैन्स अपने इंडिया – पाकिस्तान की चाहत को थोड़ा सा किनारे रखिए, प्लीज़. वापस लौटते है, करंट फॉर्म देखकर मेलबर्न में इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड बुक होता हुआ नज़र आ रहा है. और ऐसे मैच का फ्यूचर इंडियन फ़ैन्स के लिए कितना डार्क है, ये कहने से हम बचेंगे. 

तो अब भईया, दिक्कत और खुलासा ऐसा है कि. इस डार्क पास्ट को हम पीछे भी रख दें, तब भी टीम इंडिया ये मैच गंवा सकती है. कैसे? यहां पर क्रेडिट इंसर्ट किया जाएगा आपकी अपनी.. सलामी जोड़ी का.

रोहित शर्मा और केएल राहुल. दोनों ही इस साल वर्ल्ड कप एडिशन में कैसा स्टार्ट दे रहे हैं, ये सबको पता है. अपनी सलामी जोड़ी ने साथ मिलकर 50 रन भी नहीं जोड़े है. अपना स्टार्ट नीदरलैंड और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी एकदम फ्लॉप रहा है. अब आप कह सकते है कि बीते दो मुकाबलों से टीम के उपकप्तान केएल राहुल का बल्ला चला है. लेकिन यहां आपको ध्यान देना होगा कि राहुल शुरू में ही इंडिया के लिए गेम को 19 ओवर का बना देते हैं.

Advertisement

वो पहला ओवर बिना रन निकाले खेल जाते हैं. उसके बाद दो मैच में उन्होंने 50 जरूर लगाए लेकिन उसके आगे नहीं बढ़ पाए. और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ये सबसे बड़ा खतरा होगा. वैसे तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ राहुल के आंकड़े ठीक है. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आठ T20I मैच में 46 की एवरेज और 137 के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए हैं.

लेकिन ऐसे तो उनके आंकड़े ज़िम्बाब्वे, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी ठीक ही थे. अब इनके साथी रोहित शर्मा की बात करते है. जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 89 रन बनाए हैं. इसमें एक अर्धशतकीय पारी नीदरलैंड्स के खिलाफ आई थी. उसके आगे पीछे रोहित एकदम फ्लॉप रहे. कुल 17.80 की एवरेट और 109 का स्ट्राइक रेट. इनके साथ भी सेम केस है. ओवरऑल आंकड़े बहुत खूबसूरत. पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के छोटे सैम्पल को छोड़ दें तो.

लेकिन सवाल वहीं कि ये शानदार आंकड़े इस टूर्नामेंट में चले? नहीं ना. बस यही बात है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी रोहित के आंकड़े बहुत अच्छे है. 17 मैच में 34 की एवरेज और 141 का स्ट्राइक रेट. अब ये आंकड़े चलेंगे या नहीं, बस यहीं शंका है. क्योंकि इस बार शायद ऐसा हो जाए कि आपको सूर्या भी ना बचा पाएं.

वैसे तो सूर्या का विश्व भर की टीम्स के खिलाफ सैम्पल साइज़ बहुत छोटा है. उन्होंने सबसे ज्यादा छह और सात मुकाबले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सूर्या ने कुल तीन मुकाबले खेले है, जिसमें इनकी एवरेज 21 और स्ट्राइक रेट 136.96 का रहा है. सूर्या की फॉर्म को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि अगर फाइनल होता है तो ये आंकड़े झूठे ही साबित होंगे.

लेकिन ये वर्ल्ड कप है, आपके टॉप ऑर्डर को रिस्क ना लेते हुए चलना ही होगा. और साथ में न्यूज़ीलैंड के लेफ्ट ऑर्म फॉस्ट गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का हम सिर्फ यहां पर नाम लेकर जाएंगे. क्योंकि उनके आगे अक्सर हमारा टॉप ऑर्डर टें बोल जाता है. और ऐसा हुआ तो इस बार सूर्या भी आपके बहुत काम नहीं आने वाले. क्योंकि ऑलमोस्ट हर टीम के खिलाफ परफ़ेक्ट रिकॉर्ड रखने वाले सूर्या इस टीम के खिलाफ थोड़े हल्के पड़ जाते हैं. 

और ज़ाहिर है कि अगर आपका टॉप बल्लेबाज़ ही हल्का पड़ गया तो बाक़ी सब तो वैसे ही रामभरोसे है. अब दुआ करिएगा कि सूर्या हल्के ना पड़े वर्ना ये टीम को भारी पड़ जाएगा. 

T20 वर्ल्ड कप 2022 सूर्यकुमार यादव की बैटिंग से आबाद है लेकिन ये STAT बाकी टीम्स को डराएगा

Advertisement