The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: Rohit sharma breaks babar azams record as most t20i win in a calender year.

रोहित शर्मा का ये RECORD देख इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान सब घबराएंगे!

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में इतिहास रच दिया है

Advertisement
Rohit sharma , IND vs ZIM, T20 World cup
रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 10:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है. रविवार, 6 नवंबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ़ 71 रन से शानदार जीत हासिल की है. इस मैच में जीत के साथ ही टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. भारतीय कप्तान ने बाबर आज़म के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए. जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज़ 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-2 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस साल T20I क्रिकेट में टीम इंडिया की ये 21वीं जीत है.

#Rohit ने Babar को पछाड़ा

इस जीत के साथ ही अपने 50वें इंटरनेशनल मैच में कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो किसी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के नाम था. जिनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने साल 2021 में कुल 20 जीत हासिल की थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2016 में कुल 15 मैच जीते थे.

Image embed

#INDvsZIM मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और 27 के स्कोर पर रोहित शर्मा के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. जिसके बाद कोहली और राहुल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. कोहली 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कुछ देर बाद केएल राहुल भी 35 गेंदों पर 51 रन बनाकर चलते बने. जिसके बाद टीम का रन रेट थोड़ा स्लो गया. लेकिन आखिर के पांच ओवर्स में सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बैटिंग कर टीम के स्कोर को 186 रन तक पहुंचा दिया. सूर्यकुमार 25 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे.

जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्वे की टीम बड़े लक्ष्य के दवाब में शुरू से ही बिखर गई. जिम्बाब्वे की आधी टीम महज 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. जिसके बाद रेयान बर्ल और सिकंदर रज़ा के बीच 60 रन की साझेदारी हुई. लेकिन बर्ल के आउट होते ही जिम्बाब्वे की बैटिंग धराशाई हो गई और पूरी टीम 17.2 ओवर में महज 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बर्ल ने 35 और सिकंदर रज़ा ने 34 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये.

शाकिब अल हसन LBW आउट मामला बांग्लादेश को डुबो गया?

Advertisement

Advertisement

()