टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. राशिद खान (Rashid Khan) की अगुवाई वाली टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई. टीम ने ग्रुप स्टेज में सिर्फ 2 मैच जीते. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की सजा अब राशिद खान को मिली है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उन्हें T20I की कप्तानी से हटा दिया है. यह राशिद खान के लिए बड़ा सेटबैक है.
राशिद खान की गई कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की मिली सजा?
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खराब प्रदर्शन की सजा राशिद खान (Rashid Khan) को मिली है. एसीबी (ACB) ने राशिद को टी20 की कप्तानी से हटा दिया है.


5 मार्च को एसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20I के नए कैप्टन का ऐलान किया. बोर्ड ने राशिद खान को हटाकर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) को टीम का नया कप्तान बनाया है. इसकी पुष्टि एसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान (Naseeb Khan) ने की. इस दौरान उन्होंने कहा,
“इब्राहिम जादरान जो T20I में राशिद खान के साथ टीम के वाइस कैप्टन थे. अब वह इस फॉर्मेट में अफगानिस्तान के रेगुलर कैप्टन होंगे. हम राशिद खान के योगदान के लिए उनका दिल से शुक्रिया करते हैं. वहीं इब्राहिम जादरान के नए रोल के लिए सफलता की दुआ करते हैं.”
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम का हिस्सा रहे लेफ्ट आर्म पेसर फजलहक फारूकी, गुलबदीन नईब और मोहम्मद इशाक को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
लेफ्ट आर्म स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ, लेफ्ट आर्म पेसर फरीद अहमद और विकेटकीपर बैटर नूर रहमान को श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.
बिलाल सामी, जो बीते साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, उन्हें वनडे टीम में जगह मिली है.
इब्राहिम जादरान (कैप्टन), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान ( विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमारजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अबुल्लाह अहमदजई.
रिजर्व प्लेयर्स- नांग्याल खारोटी, बिलाल सामी और एजाज अहमदजई.
ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीमहशमतुल्लाह शाहिदी (कैप्टन) रहमत शाह (वाइस कैप्टन), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमारजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी फरीद अहमद मलिक, बिलाल समी.
रिजर्व प्लेयर्स- कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, बशीर अहमद.
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 13 मार्च से शारजाह में होगी. वहीं, दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 20 मार्च से दुबई में खेली जाएगी. इस दौरान, दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे.
वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?













.webp?width=275)






