The Lallantop

वरुण चक्रवर्ती को लेकर क्या टीम मैनेजमेंट मानेगा इरफान पठान की सलाह?

टीम इंडिया T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ इस अहम मुकाबले से पहले Irfan Pathan ने आउट ऑफ फॉर्म Varun Chakravarthy को लेकर टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ फाइनल मुकाबले से पहले वरुण चक्रवर्ती को लेकर इरफान पठान ने दी सलाह. (फोटो-AFP)

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) इन दिनों फॉर्म से जूझ रहे हैं. ग्रुप स्टेज में शानदार लय में रहे वरुण सुपर-8 चरण से ही संघर्ष करते नज़र आए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन की वजह बनी हुई है. अहमदाबाद में अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया को वरुण से बहुत उम्मीदें होंगी. लेकिन, उनकी मौजूदा फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी चिंता जताई है. उनके मुताबिक, टीम मैनेजमेंट को वरुण को फाइनल से पहले बिल्कुल अकेला छोड़ देना चाहिए. उनका मानना है कि अगर प्रैक्टिस सेशंस को वरुण स्किप करेंगे तो ये उनके लिए काफी अच्छा होगा.

सुपर-8 से संघर्ष कर रहे वरुण

दरअसल, वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में बतौर वर्ल्ड नंबर 1 बॉलर एंट्री की थी. उनके लिए ग्रुप स्टेज के मुकाबले भी शानदार रहे. इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी चटका लिए. लेकिन, जब से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हुए वरुण संघर्ष कर रहे हैं. भारतीय स्पिनर ने इस दौरान साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ महज 12 ओवर्स में 122 रन लुटा दिए हैं.  

Advertisement

वानखेड़े में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एक बार फिर उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए टेंशन का कारण रही. इंग्ल‍िश बैटर्स ने वरुण के ख‍िलाफ 4 ओवर में 64 रन बटोर लिए. इस दौरान उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली. हालांकि, इसके बावजूद वरुण टूर्नामेंट के जॉइंट हाईएस्ट विकेटटेकर हैं. उन्होंने अब तक T20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट चटकाए हैं. 8 मुकाबलों में उनका औसत 19.07 का रहा है.

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड से मैच में इंडियन बॉलिंग की बड़ी कमी पकड़ में आई, गंभीर-सूर्या फाइनल से पहले का अलर्ट समझें

पठान ने क्या कहा?

वरुण की करंट फॉर्म को लेकर इरफान पठान ने अपने YouTube चैनल पर बातें कीं. पठान ने कहा कि वरुण को फाइनल से पहले सही फ्रेम ऑफ माइंड में लाना बहुत जरूरी है. ये टीम के लिए फाइनल मुकाबले में बहुत अहम साबित हो सकता है. पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि उनके मुताबिक, वरुण को न ही प्रैक्टिस सेशंस में अब पसीना बहाना चाहिए. और न ही मैनेजमेंट को उनसे ज़्यादा बातें करने की जरूरत है. पठान के मुताबिक, वरुण को सीधा फाइनल मुकाबले में उतारना चाहिए. पठान ने कहा,

Advertisement

“अब अगली चुनौती फाइनल में न्यूजीलैंड की है. टीम इंडिया को अपनी स्ट्रैटजी बहुत ध्यान से बनाने की जरूरत है. इसमें एक अहम फैक्टर वरुण चक्रवर्ती सही फ्रेम ऑफ माइंड में लाना भी होगा. उनका कॉन्फ‍िडेंस अभी काफी लो नज़र आ रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, 

“अगर मैं इंडियन कैंप का हिस्सा होता तो मैं उन्हें दो दिनों के लिए पूरी तरह से स्विच ऑफ करा देता. मैं उन्हें ज़्यादा लोगों से बात नहीं करने देता. न ही उन्हें ग्राउंड पर आने देता. उन्हें फ्रेश माइंड और पॉजिटिव एनर्जी के साथ सीधा फाइनल में लाता. मैं यही मानता हूं कि एक दिन के प्रैक्टिस में वैसे भी कुछ नहीं बदलने वाला.”

NZ के ख‍िलाफ वरुण का रिकॉर्ड

वहीं, न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ वरुण के रिकॉर्ड की बात करें तो, उनका रिकॉर्ड ब्लैककैप्स के ख‍िलाफ कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खि‍लाफ 4 विकेट ही चटकाए हैं. इस दौरान उनका औसत 32.75 और इकॉनमी 8.18 की रही है. वहीं, अगर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो, वरुण ने यहां 3 मुकाबलों में 8 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.25 और इकॉनमी रेट 8.25 का रहा है. 

वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement