The Lallantop

सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में लौटते ही खोला बड़ा राज

बताया फॉर्म में कैसे लौटे.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं (स्क्रीनग्रैब)

सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट आए हैं. उन्होंने KKR के खिलाफ़ MI की जीत में 43 रन की पारी खेली. रविवार, 16 अप्रैल को वानखेडे स्टेडियम में आई इस पारी के बाद सूर्या ने बताया कि उन्होंने फॉर्म में वापस आने के लिए क्या किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दुनिया के नंबर वन T20I बल्लेबाज सूर्या ने इस मैच से पहले IPL2023 में 15, 1 और शून्य के स्कोर बनाए थे. KKR के खिलाफ़ उन्होंने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए. इस पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. मैच के बाद सूर्या ने कहा,

'मैं रिलैक्स्ड था और विकेट तक आराम से चहलकदमी करते हुए गया. पहली छह-सात गेंदों पर अपना वक्त लिया. और फिर सोचा कि अगर आंख जम गई तो मैं इसे आगे ले जा सकता हूं. हमें पहले सात-दस ओवर में स्मार्ट बैटिंग करनी होगी और फिर हमें पता ही है कि हमारे पास कितनी फायरपॉवर है. आज हमने यही किया और उम्मीद है कि हम अगले कुछ गेम्स में इसे जारी रखेंगे.'

Advertisement

सूर्या ने आगे ये भी बताया कि मुंबई ने मैच से पहले आपस में क्या बात की थी. सूर्या बोले,

'लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मैं गेम फिनिश करना चाहता था, लेकिन कोई बात नहीं. मैं अपनी टीम के खेलने के तरीके से बहुत खुश हूं. दोपहर में हमने सोचा था कि विकेट थोड़ा सूखा है. लेकिन जिस तरीके से लड़कों ने बैटिंग की, शाम तक सब सेटल हो गया. वानखेडे में होने वाले दिन के गेम्स में 160-170 अच्छा स्कोर है लेकिन किशन ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई.'

ईशान ने इस मैच में 25 गेंदों पर 58 रन बनाए. इस पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे. सूर्या ने वेटरन स्पिनर पीयूष चावला की भी तारीफ़ की. पीयूष ने अपने चार ओवर्स में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट निकाला.

Advertisement

KKR के कप्तान नीतीश राणा अपनी बोलिंग यूनिट से निराश दिखे. उन्होंने कहा,

'मैं सोचता हूं कि हम पावरप्ले में और बेहतर बोलिंग कर सकते थे. मैं जाहिर तौर पर चाहता हूं कि मेरे बोलर्स और अच्छा करें. एक या दो मैच ठीक है, लेकिन यहां तो पांच मैच बीत चुके हैं. लोगों का बुरा दिन हो सकता है, लेकिन लगातार गेम्स में ऐसा होना, बुरा लगता है. लेकिन हम इसके बारे में बात करेंगे और उम्मीद है कि हम वापसी भी कर लेंगे.'

बता दें कि पहले पांच मैच के बाद कोलकाता दो जीत और तीन हार के साथ पांचवें नंबर पर है.

वीडियो: विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ खेलेंगे, सऊदी अरब का ये प्लान मस्त है!

Advertisement