The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India's new T20I captain Shreyas Iyer front runner in a three way race

T20 टीम से सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटेगा, वैभव की होगी एंट्री

सेलेक्टर्स अगले दो T20 वर्ल्ड कप के लिए एक स्टेबल कप्तान चाहते हैं. T20 टीम की कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम सबसे आगे है. वाइस कैप्टन के तौर पर ईशान किशन या तिलक वर्मा को चुना जा सकता है.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (पब्लिश्ड: 08:53 PM IST)
India's new T20I captain Shreyas Iyer front-runner in a three-way race
भारत 26 जून से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल सात T20 मैच खेलेगा. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन T20I टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है. T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को टीम से निकाला जा सकता है. सेलेक्टर्स श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से टीम की लीडरशिप देने का प्लान कर रहे हैं. इस फैसले से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का सफर खत्म हो सकता है.

सूर्या की फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है. IPL 2026 में उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 270 रन बनाए. इस वजह से सेलेक्टर्स अब टीम के लिए लॉन्ग टर्म कप्तान ढूंढ रहे हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सलाह ली जाएगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर इस फैसले को सिर्फ टाल सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ और नहीं.

रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स अगले दो T20 वर्ल्ड कप के लिए एक स्टेबल कप्तान चाहते हैं. T20 टीम की कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे है. वाइस कैप्टन के तौर पर ईशान किशन या तिलक वर्मा को चुना जा सकता है.

श्रेयस अय्यर क्यों आगे?

श्रेयस अय्यर की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है. उन्होंने IPL में अच्छी कप्तानी की है और हाल के मैचों में रन भी बनाए हैं. वो दिसंबर 2023 के बाद से T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं, लेकिन सेलेक्टर्स उन्हें मौका देने के पक्ष में हैं. अगर श्रेयस कप्तान बने तो ये लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा होगा.

वैभव आयरलैंड-इंग्लैंड जा सकते हैं

भारत 26 जून से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल सात T20 मैच खेलेगा. टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है. IPL 2026 में इस 15 साल के ओपनर ने 776 रन बनाए. वो भी 237 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से.

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे प्लेयर्स पहले से ही टॉप ऑर्डर में हैं. ऐसे में वैभव को कुछ मैचों में ट्राई किया जा सकता है.

इसी साल एशियन गेम्स भी होने हैं. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI एशियन गेम्स के लिए फर्स्ट चॉइस टीम भेजेगा. गेम्स में भारत 2022 का गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगा.  

T20 टीम से अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनती है, तो ये साफ मैसेज होगा कि बिना फॉर्म के टीम में किसी भी प्लेयर की जगह नहीं बनेगी. आयरलैंड-इंग्लैंड टूर के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा अभी होनी है, लेकिन सेलेक्टर्स टीम चुनते वक्त सभी प्लेयर्स की फॉर्म को ध्यान में रखेंगे.

वीडियो: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर ने आगे का प्लान बता दिया

Advertisement

Advertisement

()