The Lallantop

सूर्यकुमार ने गिराया आसान कैच, रोहित का रिएक्शन चौंका देगा!

बैटिंग के साथ फील्डिंग में भी निराश कर रहे सूर्या

Advertisement
post-main-image
सूर्या ने गिराया कैच तो रोहित ने मुंह छिपा लिया (स्क्रीनग्रैब)

सूर्यकुमार यादव. टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के दिग्गज. आजकल सूर्या के दिन सही नहीं चल रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद वह IPL में भी लगातार फेल हो रहे हैं. बल्ले के साथ अब वह फील्डिंग में नाकाम हो रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ उन्होंने दो आसान से कैच गिराए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

T20I में भारत के टॉप बैटर सूर्या IPL2023 में अभी तक कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. मंगलवार, 11 अप्रैल को सूर्या फील्डिंग में भी बुरे हाल में रहे. लॉन्ग-ऑफ़ पर फील्डिंग कर रहे सूर्या ने बेहतरीन फ़ॉर्म से गुजर रहे अक्षर पटेल का आसान सा कैच गिरा दिया.

15 वें ओवर में ना सिर्फ़ उन्होंने कैच गिराया बल्कि गेंद बाउंड्री के बाहर भी चली गई. इसके बाद 17वें ओवर में भी सूर्या से ऐसी ही गलती हुई. इस बार भी उनसे अक्षर का ही कैच गिरा. इस बार बोलर जेसन बेरनडॉफ़ रहे. अक्षर को दूसरा जीवनदान देते हुए सूर्या ने इस बार लॉन्ग-ऑफ़ पर कैच गिराया. सूर्या की फील्डिंग देख, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपना सर झटकते दिखे.

Advertisement

IPL2023 की शुरुआत से पहले सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे. जबकि मुंबई इंडियंस के पहले दो मैचेज में वह 15 और सिर्फ एक रन ही बना पाए थे.

बात मैच की करें तो दिल्ली के उप-कप्तान अक्षर पटेल ने बेहतरीन फिफ्टी मारी. जिसके दम पर दिल्ली की टीम 20 ओवर्स में 172 रन बन पाई. दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली. जबकि अक्षर ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए.

Advertisement

मुंबई के लिए बेरनडॉफ़ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट निकाले.

जवाब में मुंबई के ओपनर्स अलग रंग में दिखे. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर 7.3 ओवर्स में 71 रन बना डाले. ईशान किशन 31 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने 65 रन की पारी खेली.  जबकि तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले वापस लौट गए. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट निकाले.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement