वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न करा कर, टीम मैनेजमेंट उन पर दबाव बढ़ा रहा है. यह कहना है दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का. गावस्कर शुरुआत से इस बात के पक्षधर रहे हैं कि वैभव को आयरलैंड में ही डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी20 में उन्हें मौका नहीं दिया गया. गावस्कर को लगता है कि इससे वैभव पर जबाव बढ़ जाएगा.
वैभव पर दबाव बढ़ा रहे गंभीर? गावस्कर ने बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया है. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में डेब्यू का मौका नहीं दिया गया. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वह डेब्यू नहीं कर पाए.


इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला. टीम ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अपना भरोसा बनाए रखा. संजू आयरलैंड में फेल रहे थे. लेकिन, टीम ने फिर भी उन्हें बैक किया. इसी कारण वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला.
वैभव सूर्यवंशी पर बढ़ रहा है दबावगावस्कर इसे सही नहीं मानते हैं. सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा,
वैभव के डेब्यू में जितनी देर होगी, लोगों की उनसे उम्मीदें उतनी ही ज्यादा बढ़ेंगी. ऐसे में वैभव पर डेब्यू पर प्रदर्शन करने का दबाव भी बढ़ेगा.
हालांकि, उनका ये भी मानना है कि 15 साल की उम्र में वैभव इस तरह के दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे. वह जानते हैं कि दूसरे या तीसरे, जिस भी मैच में उन्हें मौका मिलेगा वह प्रदर्शन करेंगे. भारतीय टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं और वैभव के पास उनसे सीखने का अच्छा मौका है. गावस्कर के अलावा कई और पूर्व खिलाड़ी भी वैभव को डेब्यू कराने की डिमांड कर चुके हैं. लेकिन अब तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें- 5, 0, 1... संजू सैमसन का फ्लॉप शो ही खोलेगा वैभव के लिए प्लेइंग XI का दरवाजा?
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मुकाबला बारिश में धुल गया. इस मैच में केवल भारत की ही पारी पूरी हो पाई. मैच में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 189/7 का मजबूत स्कोर बनाया था. इस मैच में संजू सैमसन, ईशान किशन और वाइस कैप्टन तिलक वर्मा फिर से फ्लॉप रहे.
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए. वहीं, आयरलैंड में दोनों पारियों में फ्लॉप रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार 68 रन की पारी खेली. ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी आखिर में तेज तर्रार पारी खेली. पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है. एक बार फिर लोग उम्मीद लगाए बैठे होंगें कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू का मौका मिल जाए.
वीडियो: शार्दुल ठाकुर के साथ इंग्लैंड में नाइंसाफी? शुबमन गिल ने क्या आरोप लगाए?


















