The Lallantop

स्टीव स्मिथ को सामने देख बोलिंग भूला बोलर, लुटा दिए एक गेंद पर 16 रन

बिग बैश में स्मिथ की तूती बोल रही है.

Advertisement
post-main-image
स्मिथ मचा रहे हैं तहलका (Twitter)

क्रिकेट में एक लीगल गेंद पर अधिकतम कितने रन बन सकते हैं? छह रन, सात रन और फ्री हिट वाली गेंद पर छक्का जोड़ लीजिए तो 13 रन. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग के मुकाबले में एक लीगल गेंद पर 16 रन बने हैं. और ये रन बटोरे हैं सिडनी सिक्सर्स की टीम ने. जिसमें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बैटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का बड़ा योगदान रहा है.
 
लगातार दो मुकाबलों में सेंचुरी जड़ने के बाद स्मिथ ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली है. होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच में स्मिथ ने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह छक्के और चार चौके जड़े. स्मिथ ने महज 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. इस पारी के दौरान उन्होंने गेंदबाज पेरिस की लाइन लेंथ पूरी तरह से बिगाड़ दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# एक गेंद पर 16 रन

दरअसल सिडनी सिक्सर्स के दूसरे ओवर में होबार्ट की तरफ से जोएल पेरिस बोलिंग करने आए. पहली दो गेंद उन्होंने ठीक डाली. लेकिन तीसरी गेंद उन्होंने नो बॉल डाल दी. जिस पर स्मिथ ने छक्का जड़ दिया. नो-बॉल होने की वजह से सिडनी के खाते में कुल सात रन जोड़े गए. अगली गेंद पेरिस ने वाइड फेंकी जो विकेटकीपर को छकाते हुए चौके के लिए चली गई. मतलब बिना लीगल बॉल के ही सिडनी के खाते में 12 रन जुड़ गए.

गेंद वाइड होने के चलते फ्री-हिट कायम रही, जिस पर स्मिथ ने चौका जड़ दिया. यानी कि एक लीगल डिलिवरी पूरी होते-होते पेरिस 16 रन खर्च कर चुके थे. इन 16 में से 10 रन स्मिथ के खाते में जोड़े गए. स्मिथ यहीं नहीं रुके. उन्होंने अगली गेंद पर एक और चौका जड़ दिया. इस ओवर के समाप्त होने तक पेरिस कुल 21 रन खर्च कर चुके थे. जो बाद में उनकी टीम को भारी भी पड़े.

Advertisement

# मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो सिडनी ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट खोकर 180 रन बनाए. स्मिथ के अलावा बेन डार्विस ने 30 और मोइसेस हेनरिक्स ने 23 रन की पारी खेली. होबार्ट के लिए पैट्रिक डूली ने 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जवाब में खेलने उतरी होबार्ट की टीम आठ विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी. होबार्ट के लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली. वहीं टिम डेविड ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए. सिडनी की तरफ से जैक्सन बर्ड ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

वीडियो: स्टीव स्मिथ : पहले जड़ा शानदार छक्का, फ़िर कैसे दिलवाई नो बॉल? जानिए!

Advertisement

Advertisement