The Lallantop

एशिया कप से पहले स्टार स्पोर्ट्स की ये पहल देख आपको नॉस्टैल्जिया हो जाएगा!

आपका #HandsUpForIndia मोमेंट क्या है?

Advertisement
post-main-image
आपका 'हैंड्स अप फॉर इंडिया' मोमेंट क्या है? (साभार - स्टार स्पोर्ट्स वीडियो)

टीम इंडिया के लिए अगले कुछ महीने बहुत अहम हैं. सामने है पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाला एशिया कप, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है. उसके बाद एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप की तलाश होगी, जो पिछले 12 साल से चल रही है. हालांकि, ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है, इसलिए टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के लिए फेवरेट बताया जा रहा है. इन सबके बीच स्टार स्पोर्ट्स ने एक नया कैंपेन चलाया है 'हैंड्स अप फॉर इंडिया'.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस कैंपेन को स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. फ़ैन्स इस टूर्नामेंट के सारे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. इस वीडियो में फ़ैन्स टीम को चीयर करते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में एमएस धोनी का वो रनआउट भी शामिल किया गया है. 2019 वर्ल्ड कप में मार्टिन गप्टिल ने एक डायरेक्ट थ्रो से धोनी को रनआउट किया था. सेमीफाइनल का ये मुकाबला भारत हार गई थी. वीडियो में फ़ैन्स की निराशा और जोश, दोनों दिखाया गया है. वीडियो में कई जगह विराट कोहली का जिक्र भी है.  

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा,

Advertisement

'हार हो या जीत, फ़ैन्स ने हमेशा टीम इंडिया को सपोर्ट किया है. अब हम इस टीम को एशिया कप और दुनिया जीतने के लिए सपोर्ट करेंगे.'

इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स ने फ़ैन्स से उनके फेवरेट '#HandsUpForIndia' मोमेंट के बारे में पूछा. आसान भाषा में कहे तो टीम इंडिया से जुड़ा कोई यादगार लम्हा. इस पर कई मज़ेदार जवाब आए हैं. एक यूज़र ने एमएस धोनी ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जो छक्का मार ट्रॉफी जिताई थी, वो फोटो शेयर कर लिखा,

'मेरा फेवरेट #HandsUpForIndia मोमेंट ये था. 2011 वर्ल्ड कप फाइनल जिताने वाला छक्का, जो धोनी ने जड़ा था. हमने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता, उम्मीद है 2023 में ये फिर हो.'

Advertisement

एक और यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया है. ये 2011 वर्ल्ड कप में वानखेडे में खेले गए मैच का बताया गया. इस वीडियो में स्टेडियम में खचाखच भरी जनता ने अपने-अपने फोन की टॉर्चलाइट जलाई है और एक साथ वंदे मादरम् गा रहे हैं.

एक दूसरे यूज़र ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को याद किया. लिखा,

'मेरा फेवरेट #HandsUpForIndia मोमेंट 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतना था. युवा टीम, जिसे एमएस धोनी लीड कर रहे थे. किसी को इस टीम पर ज्यादा भरोसा नहीं था. युवा चेहरे इस टूर्नामेंट को खेलने जा रहे थे. टीम इंडिया ने सबको गलत साबित किया और चैंपियंस ट्रॉफी घर ले आए.'

एक और यूज़र ने 2011 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक ख़ास लम्हा याद किया. लिखा,

'मेरे लिए वो लम्हा तब था, जब युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.'

टीम इंडिया फिलहाल वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ 5 मैच की T20 सीरीज़ खेल रही है. इसके बाद भारत को आयरलैंड के दौरे पर जाना है. यहां 3 मैच की T20 सीरीज़ होनी है. इसके बाद टीम इंडिया वनडे मोड में आएगी. एशिया कप 2023 30 अगस्त से शुरू होगा. भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होना है. ये मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा.

वीडियो: एशिया कप पर पाकिस्तानी प्लेयर जावेद मियांदाद का बयान सुन सर पीट लेंगे!

Advertisement