दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक कॉलेज प्रोफेसर का शव उनके फ्लैट से मिला है. मृतका की पहचान देबोस्मिता पॉल (49) के तौर पर हुई है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. देबोस्मिता वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ‘सत्यम अपार्टमेंट’ में अकेली रहती थीं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई हैं.
'सिर पर चोट, कलाइयां कटी हुईं... ', DU की प्रोफेसर को फ़्लैट में घुसकर मार डाला
DU Professor Found Dead: मृतका की पहचान देबोस्मिता पॉल (49) के तौर पर हुई है, जो Delhi University के Shivaji College में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. फ्लैट के अंदर से उनका शव मिला है.


इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गुरुवार, 4 जून को दोपहर करीब 2:35 बजे देबोस्मिता की बहन देवरती पॉल से एक PCR कॉल मिली. देवराती ने पुलिस को बताया कि सुबह से ही फ्लैट बाहर से बंद था और उनकी बहन बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थीं. जब शक हुआ, तो देवराती अपार्टमेंट गईं, ताला तोड़ा और अंदर अपनी बहन को मृत पाया. देबोस्मिता अपने पति से अलग रहती थीं. पति बेंगलुरु में रहते हैं.
पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया. क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके की जांच की और सबूत इकट्ठा किए. पुलिस के मुताबिक, सिर पर गहरी चोट का निशान है और उनकी कलाई की नसें भी कटी हुई हैं. इसके अलावा घर में ज्वेलरी और कैश अपनी जगह पर ही मिला है. इसका मतलब लूटपाट का कोई अंदेशा नहीं है. पुलिस ने बताया कि जबरन घर में घुसने का कोई निशान नहीं था, जिससे यह संकेत मिलता है कि हत्यारा महिला को जानता था.
शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में झगड़े के बाद 19 साल के छात्र की चाकू गोदकर हत्या
हत्या का आरोपपुलिस अभी तक मौत की सही वजह का पता नहीं लगा पाई है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया,
“उनके सिर पर कई बेरहम वार किए गए. आज भी, ऐसे पॉश अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के अंदर हत्याएं हो रही हैं, क्योंकि अपराधी पूरी तरह से निडर हो गए हैं. उन्हें न तो पुलिस का कोई डर है, और न ही सरकार का.”
AAP विधायक ने क्राइम बढ़ने के लिए केंद्र और दिल्ली में बीजेपी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं.
वीडियो: 'डार्लिंग' और पेपर आउट की बात करने वाले Lucknow University के प्रोफेसर पर एक्शन























