The Lallantop

सौरव गांगुली ने IPL पर वो बात कह दी, जो करोड़ों फैंस सुनना चाहते हैं!

बयान के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे दादा.

Advertisement
post-main-image
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली. (फाइल फोटो- ANI)
जिस वक्त क्रिकेट जगत पर पूरी तरह से पाबंदी लगी, तो आईपीएल शुरू होने में दो हफ्तों से भी कम का वक्त बचा था. वक्त निकलने के साथ ही ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के ज़ेहन में है कि आईपीएल 2020 होगा या नहीं? इस सवाल पर बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का बयान आया है. दादा ने क्रिकेट के सभी फैंस को आश्वासन दिया है कि बोर्ड आईपीएल कराने के लिए सारे ऑप्शन तलाश रहा है.
खाली स्टेडियम में भी करवाएंगे आईपीएल
सौरव गांगुली ने राज्य संघों को यह पत्र भेजा है, जिससे लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष आईपीएल के आयोजन के प्रति आशान्वित हैं. उन्होंने लिखा है-
''बीसीसीआई इस साल आईपीएल कराने के लिए सभी तरह के ऑप्शन तलाश रहा है, फिर चाहे टूर्नामेंट खाली मैदान में ही करवाया जाए. प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, प्रसारक, प्रायोजक और सभी हितधारक इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना को लेकर उत्सुक हैं.''
आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट पर काम कर रहा है बीसीसीआई
सौरव गांगुली ने साफ किया कि बीसीसीआई एक बार फिर से डोमेस्टिक क्रिकेट को चालू करने के लिए काम कर रहा है. सौरव ने साफ किया कि रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और विजय हज़ारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा,
''बीसीसीआई अगले क्रिकेट सीज़न में होम टूर्नामेंट के लिए प्लान तैयार कर रहा है. हम अपनी तरफ से विभिन्न विकल्पों और प्रारूपों पर काम कर रहे हैं.''
इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रहा है. इस एसओपी के जरिए बीसीसीआई खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर काम करेगा. बीसीसीआई अगले 14 दिनों में फिर से प्लान के साथ बाकी जानकारियां साझा करेगा.
Icc T20 World Cup 2020
ICC T20 World Cup 2020 Australia (ICC से साभार)

टी20 विश्वकप का फैसला अगले महीने तक टला 
आईसीसी ने बुधवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में यह तय किया कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप पर फैसला एक महीने बाद लिया जाएगा.
इससे पहले सभी तरह के क्रिकेट को रोक दिया गया था. वहीं साल 2020 में 29 मार्च से शेड्यूल आईपीएल को कोविड-19 महामारी की वजह से अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था. इसके बाद से ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर आईसीसी टी20 विश्वकप को आगे खिसकाता है, तो अक्टूबर-नवंबर की विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है.


कोरोना महामारी के दौरान इंग्लैंड से ही सही, लेकिन क्रिकेट फैंस को सुकून देने वाली एक खबर आई है 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement