The Lallantop

विराट कोहली कब शतक ठोक कर फॉर्म में लौटेंगे, सौरव गांगुली ने बता दिया!

कोहली के बल्ले से करीब 3 साल से कोई शतक नहीं आया है.

Advertisement
post-main-image
गांगुली ने बढ़ाया कोहली हौसला (File)

विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज़ की फॉर्म को लेकर क्रिकेट पंडित और फैन्स लगातार चिंता जता रहे हैं. इस बीच BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने विराट कोहली (Virat kohli) को सपोर्ट करते हुए बड़ी बात कही है. गांगुली ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली एशिया कप के दौरान अपना पुराना फॉर्म हासिल कर लेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस साल चूंकि एशिया कप से लेकर T20 वर्ल्ड कप जैसे कई बड़े टूर्नामेंट्स का आयोजन होना है, ऐसे में विराट की बैटिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. कोहली के बल्ले से करीब 3 साल से कोई शतक नहीं आया है. इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ वो लीग क्रिकेट में भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं. लेकिन उन्हें लेकर अब सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट बड़े खिलाड़ी हैं और वो जल्द ही वो फॉर्म में लौटेंगे.

#एशिया कप होगा टर्निंग प्वाइंट

BCCI अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि कोहली एशिया कप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे. गांगुली ने 'इंडिया टुडे' के अनिर्बान सिन्हा को दिए एक इंटरव्यू में कहा,

Advertisement

'कोहली को प्रैक्टिस करने दीजिए और मैच खेलने दीजिए. वो एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन बनाए हैं. मुझे उम्मीद है कि वो वापसी करेंगे. वो केवल शतक नहीं बना पा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वो एशिया कप में अपनी फॉर्म ढूंढ लेंगे.'

#INDvsPAK मैच को लेकर की बात

सौरव गांगुली ने इसके अलावा भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो भारत और पाकिस्तान के रूप में कोई टूर्नामेंट नहीं देखते, बल्कि एशिया कप में टीम को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं. गांगुली ने आगे कहा,

‘मैं इसे एशिया कप के तौर पर देख रहा हूं. मैं किसी टूर्नामेंट को भारत और पाकिस्तान के मैच के तौर पर नहीं देखता. जब मैं खेला करता था, तो भारत और पाकिस्तान मेरे लिए बाकी मैचों की तरफ सिर्फ एक और मुकाबला था. मैं हमेशा टूर्नामेंट जीतने के बारे में सोचता था. भारत एक अच्छी टीम है और हाल के दिनों में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि वो एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’

Advertisement
# जीत की हैटट्रिक लगाने का मौका

भारतीय टीम ने अब तक कुल सात बार एशिया कप अपने नाम किया है. टीम पिछली दो बार से लगातार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनती आ रही है. इस बार 'मेन इन ब्लू' डिफेंडिंग चैंपियंस के तौर पर मैदान पर उतरने वाले हैं. उनके पास एशिया कप में जीत की हैटट्रिक लगाने का मौका है. भारत और पाकिस्तान आखिरी बार T20I वर्ल्ड कप 2021 में एक-दूसरे से भिड़े थे. उस मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए भी तैयार होगी.

विराट कोहली के बैटिंग अप्रोच से उनकी वापस आती क्लास दिखती है

Advertisement