The Lallantop

स्मृति मांधना ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने रनों का अंबार लगा दिया

Indian Women Cricket Team की कैप्टन Smriti Mandhana ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है.

Advertisement
post-main-image
स्मृति मांधना ने जड़ा सबसे तेज शतक ( फाइल फोटो: PTI)

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team)  की कैप्टन स्मृति मांधना (Smriti Mandhana) ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. मांधना ने एक इंडियन बैटर के तौर पर सबसे तेज शतक (Mandhana Fastest Century) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मांधना ने ये उपलब्धि आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हासिल की. इंडियन कैप्टन ने महज 70 बॉल्स में शतक पूरा कर लिया. उन्होंने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत इंडियन टीम ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है.

राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में इंडियन टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. मांधना ने क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्हें साथ मिला युवा ओपनर बैटर प्रतिका रावल का. दोनों ने मिलकर आयरलैंड के बॉलर्स की खूब खबर ली. मांधना ज्यादा अटैकिंग नजर आईं. उन्होंने इनिंग के 24वें ओवर में ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली.  इंडियन कैप्टन 80 बॉल्स पर 135 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस धुआंधार पारी में 12 चौके और सात छक्के शामिल रहे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

70 गेंद पर शतक लगाने के साथ ही मांधना ने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया. हरमनप्रीत ने साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 बॉल्स पर सेंचुरी पूरी की थी. जबकि इस लिस्ट में जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर संयुक्त रुप से तीसरे नंबर पर हैं. जेमिमा ने इसी सीरीज़ में 90 बॉल्स पर शतक लगाया था. वहीं, हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में 90 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी. इस मैच में शतक लगाने के बाद मांधना और खुलकर बैटिंग करने लगीं. अगली 10 गेंद पर उन्होंने 35 रन कूट दिए. मांधना ने पहले वनडे में 41 और दूसरे वनडे में 73 रन की पारी खेली थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मोर्नी मोर्कल से हुई गलती तो गंभीर ने बीच मैदान पर ही सुना दिया, क्या बात पता चली?

10 शतक लगाने वाली पहली भारतीय

वनडे क्रिकेट में ये मांधना की 10वीं सेंचुरी है. वो ऐसा करने वाली पहली इंडियन क्रिकेटर भी बन गई हैं. उन्होंने इसके साथ ही इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब मांधना की नजर सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी. ये रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मैग लेनिंग के नाम हैं. जिन्होंने सबसे ज्यादा 15 शतक लगाए हैं. लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 13 सेंचुरी है.

बात तीसरे वनडे मैच की करें इंडियन टीम ने 50 ओवर में 435 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं.  प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 154 रन की पारी खेली. जबकि रिचा घोष ने 59 रन बनाए. पहले दोनों वनडे मुकाबले को टीम इंडिया पहले ही अपने नाम कर चुकी है.

Advertisement

वीडियो: स्मृति मांधना दूसरी बार बनीं ICC विमिंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Advertisement