The Lallantop

'विराट कोहली को अंपायर बन जाना चाहिए'

5 बार ICC अंपायर ऑफ द ईयर केा अवॉर्ड जीतने वाले साइमन टॉफेल ने कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम ज़ाहिर किया है जो कि भविष्य में अंपायर बन के क्रिकेट की मदद कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली. फोटो: PTI

वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज अंपायर्स में शुमार साइमन टॉफेल को क्रिकेट जगत में सम्मान की नज़र से देखा जाता है. 13 सालों तक क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग के स्तर को बेहतर से बेहतर बनाने वाले इस अंपायर को 2004 से 2008 के बीच लगातार पांच सालों तक ICC अंपायर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. अब साइमन टॉफेल ने कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम ज़ाहिर किया है जो कि भविष्य में अंपायर बन के क्रिकेट की मदद कर सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल में News9 स्पोर्ट्स से खास बातचीत में टॉफेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने बतौर अंपायर करियर में आगे विचार करने के लिए कुछ खिलाड़ियों से बात की है. जिनमें टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है. उन्होंने बताया कि जब वो अंपायरिंग किया करते थे और सहवाग भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ थे. तब उनकी वीरू से इस मामले पर चर्चा हुआ. उन्होंने ये भी बताया कि उस वक्त सहवाग उनके ठीक पास स्क्वेयर लेग पर खड़े थे और आउट और नॉट-आउट के बारे में खुद ही बोल रहे थे. इसके बाद टॉफेल ने वीरू को भविष्य में अंपायर बनने की सलाह भी दी थी.

उन्होंने कहा,

Advertisement

'मुझे याद है कुछ साल पहले मैंने उनसे अंपायरिंग के लिए कहा था. मैंने उन्हें अंपायरिंग का रोल लेने के लिए चैलेंज भी किया था क्योंकि वो स्क्वेयर लेग पर खड़े होकर मुझसे कह रहे थे कि क्या आउट है और क्या नहीं. हालांकि वो उस वक्त लगातार इस चीज़ से इन्कार ही कर रहे थे और कह रहे थे कि ये वो काम नहीं है जो वो करना चाहते हैं.'

वीरू से बातचीत ही नहीं. टॉफेल ने इस बातचीत में भारत के दो ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी बताए जो कि उनकी नज़र में बेहतरीन अंपायर साबित हो सकते हैं. टॉफेल ने कहा,

'आपके पास वास्तव में एक व्यक्तित्व और इसे करने की इच्छा होनी चाहिए. मैंने कई खिलाड़ियों से इस पर बात भी की है जिनमें साउथ अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल भी हैं. जो कि इस रोल के लिए इच्छुक हैं, हालांकि मैंने पहले भी कहा है कि ये रोल हर किसी के लिए नहीं है.'

Advertisement

उन्होंने इस बातचीत में विराट और अश्विन का नाम लेते हुए कहा,

'मैं वीरेंद्र सहवाग को या फिर विराट कोहली और रविचन्द्रन अश्विन को ये रोल निभाते देखना पसंद करूंगा. क्योंकि ये सभी क्रिकेट नियमों को और कंडीशंस को उस वक्त बेहतरीन तरीके से समझते हैं.'

विराट कोहली और रविचन्द्रन अश्विन ने कभी भी अंपायरिंग करने को लेकर कोई बात नहीं की है. लेकिन फिर भी उनकी क्रिकेट की समझ को हर कोई पहचानता है. 

IPL 2022: T20 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट की फॉर्म को लेकर चिंता में नहीं है BCCI

Advertisement