The Lallantop

'अगला कोहली', 'बाबर से 1000 गुना...', शुभमन गिल की डबल सेंचुरी पर क्या बोले लोग?

सहवाग ने लिखा, 'गिल है कि मानता नहीं.'

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाने वाले शुभमन गिल (फोटो- PTI)

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले वनडे मैच (IND vs NZ) में शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला खूब चला. श्रीलंका के खिलाफ़ हुए पिछले मैच में सेंचुरी मारने वाले गिल ने इस बार डबल सेंचुरी ठोक दी. गिल ने 208 रन की पारी खेली. गिल की इस पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 350 रन का टारगेट दिया है. जानने लायक है कि टीम इंडिया का बाकी कोई बल्लेबाज इस पारी में 50 तक भी नहीं पहुंचा. अपने पहले दोहरे शतक से शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड भी बनाए. गिल की यह लगातार दूसरी सेंचुरी भी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दोहरा शतक लगाने वाले गिल भारत के पांचवें क्रिकेटर हैं. साथ ही सबसे युवा बल्लेबाज भी. शुभमन गिल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. गिल ने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. गिल ने छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. इस धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया शुभमन की तारीफों से भर गया है. कोई उन्हें अगला कोहली बता रहा तो कोई टीम इंडिया का नया सुपरस्टार.

गिल ने 49वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का मारकर 200 रन पूरे किए. किंग कोहली नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘शुभमन गिल ने 145 गेंदों में दोहरा शतक बनाया है. आपको क्या लगता है कि वह अगले किंग कोहली हो सकते हैं.’

 पूर्व क्रिकेटर विरेंदर सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

‘गिल है कि मानता नहीं. शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक’

Advertisement

शुभम नाम के यूजर ने ट्वीट किया,

‘गिल का क्लास बाबर आजम (पाकिस्तानी कप्तान) से 1000 गुना बढ़िया है. बाबर आजम उनकी तरह सपने में भी नहीं खेल सकते हैं.’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘ईशान किशन और शुभमन गिल, वनडे वर्ल्ड कप में हमारे दो ओपनर होने चाहिए. रोहित शर्मा ने 500 दिनों से एक भी सेंचुरी नहीं बनाई है. अब युवाओं का मौका मिलना चाहिए.’

एक अन्य यूजर ने ट्वीटर किया,

‘शुभमन गिल द्वारा लगाया गया दोहरा शतक दो तीन पूर्व खिलाड़ियों के करियर पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पर्याप्त है. क्योंकि क्रिकेट जैसे खेल में बूढ़े घोड़ों पर दांव नहीं लगाया जा सकता.’

डबल सेंचुरी लगाने वाले गिल दुनिया के आठवें और भारत के पांचवें क्रिकेटर बने हैं. इससे पहले भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, विरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. रोहित शर्मा तो तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं. गिल ने सबसे कम उम्र में (23) डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया.

डेढ़ महीने पहले ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी. ईशान की उम्र 24 साल है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 बॉल में 264 रन की पारी खेली थी.

Advertisement