The Lallantop

'राजा शिवाजी' में छत्रपति के महावीर अंगरक्षक बनेंगे सलमान खान!

टीज़र में सलमान नज़र नहीं आए. मगर रितेश देशमुख ने फिल्म में उनकी मौजूदगी पर मुहर लगा दी है.

Advertisement
post-main-image
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बन रही 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज़ होगी.

Salman Khan Riteish Deshmukh Raja Shivaji Cameo ? Hombale Films Mahavatar Parshuram First look कैसा है? Ranveer Singh Dhurandhar Pakistani Tv Serial Jahannum Ba-Raasta Jannat? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# रितेश की 'राजा शिवाजी' में सलमान का कैमियो कन्फर्म 

रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' का टीज़र 1 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था. ख़बरें जरू़र थीं कि इस फिल्म में सलमान ने कैमियो कर रहे हैं. मगर टीज़र में उनकी झलक नहीं दिखी. कयास लगने लगे कि शायद अफ़वाह होगी. मगर 'बिग बॉस मराठी सीज़न 6' के फिनाले में रितेश ने फिल्म में सलमान की मौजूदगी पर मुहर लगा दी. उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म में अहम किरदार में हैं. हालांकि रितेश ने सलमान के कैरेक्टर की डिटेल्स नहीं दी. मगर पिंकविला के मुताबिक वो इसमें छत्रपति के महावीर अंगरक्षक जीवाजी महाले का पात्र करेंगे.

Advertisement

# रॉबर्ट पैटिन्सन की 'दी बैटमैन 2' में चार्ल्स डांस की एंट्री?

रॉबर्ट पैटिन्सन स्टारर 'दी बैटमैन 2' से चार्ल्स डांस के जुड़ने की ख़बरें हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक उन्हें बैटमैन के दुश्मन हार्वी डेंट के पिता का रोल ऑफर किया गया है. हालांकि फिलहाल DC स्टूडियोज़ की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. मगर संभावना प्रबल बताई जा रही है. फिल्म में हार्वी डेंट का कैरेक्टर सबेस्टियन स्टैन कर रहे हैं. स्कारलेट जोहैन्सन हार्वी की पत्नी के रोल में नज़र आएंगी. मैट रीव्स इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. ये 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी.

# होमबाले की 'महावतार परशुराम' का फर्स्ट लुक आया

Advertisement

होमबाले फिल्म्स के सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म 'महावतार परशुराम' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है. मेकर्स ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को फिल्म को मोशन पोस्टर रिवील किया. इसमें परशुराम जी का ख़ून से लथपथ फरसा नज़र आ रहा है. ये फिल्म भी अश्विन कुमार ही डायरेक्ट करेंगे. ये दिसंबर 2027 में रिलीज़ होगी.  

# 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को टॉप 3 फिल्मों से आउट कर दिया

'धुरंधर 2' ने रिलीज़ के बाद महज़ एक महीने में बड़ी फ़तह हासिल कर ली है. रिलीज़ का पहला महीना पूरा होते ही इसने 1750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. और इस कमाई के साथ इसने 'पुष्पा 2' को पछाड़ कर देश की टॉप 3 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की फेहरिस्त में जगह बना ली है. 'पुष्पा 2' ने 1742.10 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. 'धुरंधर 2' बड़े मारजिन से इससे आगे निकल गई है. अब 'बाहुबली 2' और 'दंगल' इससे आगे हैं. 'बाहुबली 2' ने 1788.06 की लाइफटाइम कमाई थी. और 'दंगल' 2070 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ टॉप पर है. 'बाहुबली 2' को पछाड़ने के लिए 'धुरंधर 2' को और 31.42 करोड़ रुपये कमाने हैं. जो उतना मुश्किल नहीं दिख रहा. मगर 'धुरंधर 2' की मौजूदा रफ्तार देखते हुए 'दंगल' का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल लग रहा है.

# 'धुरंधर' का जवाबी शो देख लोग बोले- "इसे देखना ही जहन्नुम है"

'धुरंधर' के जवाब में 29 मार्च से एक पाकिस्तानी स्पाय टीवी ड्रामा शुरू हुआ है. टाइटल है 'जहन्नुम ब-रास्ता जन्नत'. 'नमस्ते लंदन' और 'ओम शांति ओम' सहित कई फिल्मों में नज़र आ चुके जावेद शेख़ इसमें लीड रोल में हैं. इंडियन  ऑडियंस इस टीवी सीरियल की जमकर भद्द पीट रही है. जिस तरह 'धुरंधर' के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पीक डिटेलिंग पोस्ट डाली थीं. इसके लिए वीक डिटेलिंग पोस्ट का अम्बार लग गया है. इस सीरियल में RAW हेड क्ववार्टर्स की लोकेशन दिखाता एक सीन है. कैप्शन में तो शहर का नाम दिल्ली लिखा है. मगर तस्वीर मुंबई की है. ऐसी ढेरों पोस्ट हैं. जावेद शेख पर निशाना साधते हुए एक यूज़र ने लिखा,

"इन्हें आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा. ये ओम शांति ओम में शाहरुख के पिता बने थे. इंडियन फिल्मों में काम करके इन्होंने अच्छा पैसा कमाया. और उन्हीं पैसों से ये झूठ फैला रहे हैं कि हिंदुस्तान आतंकवाद को बढ़ावचा देता है. अब समझ में आया कि इंडिया ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बैन क्यों किया?"

एक यूज़र ने शो की लैंग्वेज के बारे में लिखा,

"अलैदगी पसंद. मुख़ालिफ़... माना कि आप लोगों की फिल्म इंडस्ट्री इंडिया से चलती है. लेकिन हमारे यहां ऐसी भाषा नहीं बोलते. वीक डीटेलिंग."

यहां तक कि ख़ुद पाकिस्तान के लोग भी इसकी बुराई कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा,

"कितनी घटिया क्वालिटी का सीरियल है ये. देशभक्ति के नाम पर मैं ये बेहद कमज़ोर शो नहीं देख सकता. कोई किसी और चीज़ से जहन्नुम जाए न जाए... इस घटिया सीरियल को देखना जहन्नुम का रास्ता पार करना ही है. मुल्क मोहब्बत में में ये तो नहीं देख सकता. ये वाकई जहन्नुम है. इससे तो बेहतर होगा कि मैं RAW जॉइन कर लूं."

# एंटनी वर्घीस की 'काट्टालन' का ट्रेलर रिलीज़

एंटनी वर्घीस स्टारर 'काट्टालन' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक ये हाथी दांत की तस्करी पर आधारित कहानी है. ये उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन थ्रिलर 'मार्को' के बैनर में ही बन रही फिल्म है. दुशारा विजयन, और कबीर दुहन सिंह भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. पॉल जॉर्ज इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: ‘पुष्पा’ डायरेक्टर की फिल्म में सलमान करेंगे तगड़ा एक्शन!

Advertisement