मैं अपने हेटर्स का खुली बांहों और बड़े दिल से स्वागत करता हूं.
मैं वीरेंदर सहवाग के लिए बोलना चाहूंगा. जितने उसके सिर पर बाल हैं, उतना मेरे पास माल है.इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे मज़ाक की तरह लिया जाए.
मुझे एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के बारे में बताइए जो इंडिया के अच्छा खेलने पर उसकी तारीफ़ नहीं करता. रमीज़ रजा, वसीम अकरम, शाहिद अफ़रीदी भी भारतीय टीम की तारीफ़ करते हैं. पहले मुझे ये बताइए, क्या ये बात सच नहीं है कि हिंदुस्तान दुनिया की नंबर एक टीम है? क्या ये सही नहीं है कि कोहली दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं? क्या वो बुरा क्रिकेट खेले हैं? मैंने पाकिस्तान के लिए 15 साल खेला है. मैं यूट्यूब की वजह से फेमस नहीं हुआ. मैं पाकिस्तान के लिए खेलने की वजह से शोएब अख्तर बना हूं. मेरे फ़ैन्स दुनियाभर में हैं. मेरी वजह से ट्रैफ़िक रुक जाता है.इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है. 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से. 46 टेस्ट में 178 विकेट, 163 वनडे में 247 विकेट और 15 T20 में 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है.
वीडियो : शोएब अख्तर ने बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली से 'चार दिन के टेस्ट मैच' पर ज़रूरी बात कही है
























