The Lallantop

"टैलेंट ही नहीं था.." पाकिस्तान 191 पर निपटा, तो शोएब अख़्तर ने टीम को बुरा हुसड़ दिया!

शोएब ने छठे ही विकेट पर पाकिस्तान टीम की 'क्षमता' नाप ली थी.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान ने 43 ओवर्स में कुल 191 रन बनाए. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)

भारत बनाम पाकिस्तान. वर्ल्ड कप मैच. पाकिस्तान की टीम ने भारत के लिए 192 का टार्गेट सेट किया. भारत के गेंदबाज़ों ने आज अपनी तूती मनवा दी, लेकिन इसमें पाकिस्तान की फुस्स बल्लेबाज़ी का भी हाथ है. पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ शोएब अख़्तर (Shoaib Akhtar) का भी यही कहना है. उन्होंने पाकिस्तान के छठे विकेट गिरते ही अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. निराशा से भरा एक वीडियो, जिसमें उन्होंने पहले ही कह दिया था कि पाकिस्तान 200 भी नहीं बना पाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई. पाकिस्तान ने अच्छी शुरूआत की थी. बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के बीच 82 रन की एक बढ़िया साझेदारी चली. बाबर ने अर्धशतक भी बनाया. मगर एक पॉइंट के बाद पाकिस्तान के विकेट धड़ाधड़ गिरे. 155-2 पर चल रही पारी 191 रनों के साथ पवेलियन लौट गई. बाद के आठ बल्लेबाज़ मिलकर मात्र 36 रन बना पाए.

ये भी पढ़ें - शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के जीतते ही टीम इंडिया पर फिर तंज कस दिया!

Advertisement

शोएब ने इसी क्रैश को लेकर अपनी निराशा ज़ाहिर की. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा,

"अब्दुल्ला शफ़ीक़, इमाम-उल-हक़, बाबर आज़म को इतना बढ़िया मौक़ा मिला था, लेकिन वो इसका फ़ायदा नहीं उठा पाए. पाकिस्तान के पास बड़ा स्कोर बनाने का टैलेंट ही नहीं था कि वो हालात का फ़ायदा उठा पाएं. इतने अच्छे बैटिंग ट्रैक के बावजूद मैच हारना बहुत निराशाजनक है. बल्लेबाज़ इतना आड़ा-तिरछा क्यों खेल रहे हैं?"

शोएब ने ट्वीट भी किया कि सवा लाख बंदा अकेले चुप करवाने के लिए आग चाहिए होती है. यहां सवा लाख से उनका मतलब मैच देखने आई जनता से है.

Advertisement

पाकिस्तान को धोने के साथ शोएब ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ़ भी की है. उनकी रणनीति और समय पर गेंदबाजी में बदलाव के लिए सराहना की.

भारत ने जीता मैच  

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम को पहले बैटिंग करने को कहा. भारत के लिए कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए. कप्तान बाबर, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बढ़िया रही. ओपनर शुभमन गिल चार चौके लगाकर 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. विराट कोहली ने भी 16 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 86 रन की पारी खेली. रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. अय्यर और केएल राहुल ने टीम को जीत तक पहुंचाया. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये इंडिया की लगातारी तीसरी जीत है.

वीडियो: मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के सामने कुलदीप यादव को मिल गया बड़ा अवॉर्ड!

Advertisement