The Lallantop

धोनी की एक सलाह ने बदल दी शिवम दुबे की जिंदगी!

लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं शिवम.

Advertisement
post-main-image
धोनी ने दुबे को क्या सलाह दी? (PTI)

चेन्नई सुपर किंग्स. अनुभव और युवा प्लेयर्स का सही मिक्स. और इस पूरे केक में चेरी की तरह बैठे हैं कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी. धोनी किसी भी क्रिकेटर से बेस्ट निकलवाना जानते हैं. उदाहरण के तौर पर अजिंक्य रहाणे को ले लीजिए. इस सीज़न रहाणे अलग ही रूप में नज़र आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सीनियर्स प्लेयर्स के साथ-साथ धोनी CSK के युवा प्लेयर्स को भी लगातार मदद करते नज़र आते है. मुकेश चौधरी से विकेट्स निकलवाना हो या शिवम दुबे से रन्स बनवाने हो, धोनी सब कर लेते हैं. इसके पीछे का राज़ खुद दुबे ने शेयर किया है. सीएसके (CSK) टीवी से बात करते हुए दुबे ने बताया कि धोनी की एक सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी. दुबे ने बताया -

माही भाई ने मुझसे एक बार कुछ ऐसा कहा था, जो मेरे लिए सबसे उत्साह भरने वाले और प्रेरणादायक शब्द हैं. उन्होंने कहा था - आप अच्छे हैं, बस निडर रहें.

Advertisement

IPL करियर पर क्या कहा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 अप्रैल को धोनी की टीम ने 8 रन से मैच जीता. इस मैच में शिवम ने शानदार बल्लेबाज़ी की थी. 27 बॉल में 52 रन बनाते हुए शिवम ने दो चौके और पांच छक्के जड़ दिए. CSK TV से शिवम ने अपने IPL करियर के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया -

पिछला IPL सीज़न मेरे लिए सबसे शानदार रहा. मुझे ये दिखाने का मौका मिला कि मैं क्या कर सकता हूं. जब मैं लखनऊ (LSG) के खिलाफ खेला, तब मुझे कॉन्फिडेंस मिला कि मैं इस लेवल पर भी कुछ हासिल कर सकता हूं. मुझे तब लगा मैं वो क्रिकेटर बन सकता हूं, जो मुझे लगता है मैं हूं. उस पारी के बाद मुझे ऐसा फील होने लगा. मैं इस स्टेज पर भी रन्स बना सकता हूं. जिस पोजीशन पर मैं बल्लेबाज़ी करता हूं, मेरे पास काफी वक्त रहता है. मेरे पास बहुत मौके हैं और इससे मुझे बहुत सारा सेल्फ-कॉन्फिडेंस मिला. RCB के खिलाफ 95 रन की पारी ने मेरे कॉन्फिडेंस को और बढ़ा दिया.

पिछले सीज़न LSG के खिलाफ शिवम में 30 बॉल में 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 

Advertisement

अपने पिता को मानते हैं 'ऑलराउंडर'

शिवम के करियर में उनके पिता ने अहम भूमिका निभाई. इसपर बात करते हुए शिवम बताते हैं -

मैं ऑलराउंडर नहीं हूं, मेरे पिता ऑलराउंडर हैं. वो सिर्फ मेरे पिता नहीं, मेरे कोच, मेरे दोस्त, मेरे मेंटॉर... सब हैं. मैं आज जो भी हूं, उनकी वजह से हूं. फिजिकल, मेंटल या फाइनैंशियल, जो भी चाहिए था, उन्होंने मुझे सब कुछ दिया. मेरे लिए उनसे ज्यादा जरूरी कोई नही है.

दुबे ने आगे ये भी कहा कि उनके पिता चाहते थे कि वो इंडिया के लिए खेलें. और बेटे ने वो सपना पूरा भी किया.

IPL में CSK का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है. चेपॉक में ये मैच 21 अप्रैल यानी आज शाम खेला जा रहा है. 

वीडियो: धोनी ने रजनीकांत पर ऐसा क्या कहा कि जवाब वायरल हो गया!

Advertisement