The Lallantop

IPL में विराट, रोहित, धोनी, हार्दिक से बेहतर कुटाई दो बल्लेबाज़ों ने की है!

शार्दुल से आगे सिर्फ एक नाम है.

Advertisement
post-main-image
रोहित, विराट, धोनी, हार्दिक (Courtesy: PTI/Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद सोशल मीडिया पर फै़न्स ने शार्दुल ठाकुर की खूब तारीफ की. करनी भी चाहिए. काम ही ऐसा किया है. किसी ने कहा उनमें आंद्रे रसल की आत्मा आ गई थी, तो किसी ने कहां शार्दुल वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा स्टैट सामने आया है, जो हर इंडियन क्रिकेट फैन को चौंका देगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

IPL 2008 में शुरू हुआ था. एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, जाने कितने भारतीय बल्लेबाज़ों ने इस टूर्नामेंट में झंडे गाड़े और फै़न्स को एंटरटेन किया. साथ-साथ ढेर सारे रिकॉर्ड्स भी बनाए. विराट-रोहित ने ढेर सारे रन्स बनाए हैं, वहीं हार्दिक पंड्या-एम एस धोनी ने न जाने अपनी टीम को कितने मैच जिताए हैं. पर अगर स्ट्राइक रेट की बात करें, तो शार्दुल ठाकुर इन सबको पीछे छोड़ गए हैं! थोड़ा और डिटेल में जान लीजिए.

#Shardul strike rate

ये स्टैट सिर्फ भारतीय बल्लेबाज़ों से जुड़ा हुआ है. 20 से ज्यादा पारी खेले हुए बल्लेबाज़ों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट किसका है? विराट, रोहित, धोनी, हार्दिक... इन में से किसी का नहीं. थोड़ा और सोचकर आप बोलेंगे, शायद राहुल त्रिपाठी या सूर्यकुमार यादव. पर नहीं, इनमें से कोई नहीं. कम से कम 20 पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वीरेन्द्र सहवाग का है. इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर हैं.

Advertisement

वीरू पाजी ने IPL में 104 मैच खेले हैं. और उन्होंने हर मैच में बैटिंग की है. इस दौरान उनका औसत 27.56 और स्ट्राइक रेट 155.44 का रहा है. इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर शार्दुल हैं. 31 साल के शार्दुल ने 77 मैच में 26  पारी खेलकर 150 की स्ट्राइक रेट से रन्स बनाए हैं. 20 से ज्यादा पारियों में 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले सिर्फ यही दो बल्लेबाज़ हैं. यानी जब आते हैं, विकेट की फिक्र किए बिना कूटकर जाते हैं.

# Shardul fifty

6 अप्रैल को IPL में RCB का सामना KKR से हुआ. इस मैच में KKR 89 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. आंद्रे रसल भी आउट हो चुके थे. लेकिन असली पिक्चर अभी बाकी थी. शार्दुल ने मैदान पर उतरते ही कोहराम मचा दिया और महज 20 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. उन्होंने 26 गेंद पर 68 रन की धुआंधार पारी खेली. इसकी बदौलत KKR का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. जवाब में, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन जैसे ही सुनील नरेन ने विराट कोहली की विकेट निकाली,  RCB की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. RCB 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. शार्दुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Advertisement

वीडियो: शर्दुल ठाकुर ने विराट कोहली की टीम को कूटकर क्या कहा?

Advertisement