The Lallantop

वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर वाली तस्वीर देख शमी को कैसा लगा, खुद बताया है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श की वायरल तस्वीर (Mitchell Marsh trophy photo) पर Mohammad Shami ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मिचेल के खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज हो गई है. शमी ने राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर भी जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
मिचेल मार्श की वायरल तस्वीर पर आहत हुए शमी. (तस्वीर साभार: AP/इंस्टाग्राम)

World Cup 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत मिली. विश्व कप फाइनल में भारत की भले ही हार हुई, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया. इधर, जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श की एक फोटो (Mitchell Marsh viral photo) वायरल हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फोटो में मिचेल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए दिख रहे हैं. उनके एक हाथ में बीयर की बोतल है. इस फोटो पर खूब बहस चली. फोटो को सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. सोशल मीडिया पर इसके समर्थन और आलोचना मे लोग दो धड़े में बंट गए. अब इस पर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया आई है.

शमी, मिचेल की इस तस्वीर पर खुश नजर नहीं आए. शमी ने 23 नवंबर को मीडिया से कहा कि वो इस फोटो से आहत हैं. उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी के लिए दुनिया की सभी टीमें लड़ती हैं, जिसको आप सिर पर उठाना चाहते हैं. उस ट्रॉफी पर पैर रखने से उन्हें खुशी नहीं हुई.

Advertisement

मिचेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

इस बीच, वायरल तस्वीर के कारण मिचेल मार्श के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इंडिया टुडे से जुड़े अकरम खान की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ़ में एक RTI एक्टिविस्ट पंडित केशव देव ने थाने में एक तहरीर दी है. तहरीर देहली गेट थाना में दी गई है. शिकायत में कहा गया है कि इंटरनेट पर इस तस्वीर को देखकर शिकायतकर्ता की भावनाएं आहत हो गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अपमान किया है. केशव ने मिशेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कमिंस को विलेन समझने वाले लोग इस फोटो के बाद उन्हें हीरो मान लेंगे

राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर शमी ने क्या कहा?

शमी से राहुल गांधी के पनौती वाले बयान के बारे में भी सवाल पूछा गया. इस पर शमी ने कहा कि विवाद वाले सवाल उनकी समझ में नहीं आते हैं. कहा कि बेसिक चीजों पर ध्यान दिया जाना चाहिए. जिस चीज पर आपने पूरे दो महीने मेहनत की है. उस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक एजेंडे को बीच में नहीं लाना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इन पांच वजहों से वर्ल्ड कप हारी इंडिया

Advertisement