शाकिब अल हसन (Shakib al hasan). बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान. वैसे तो ये खिलाड़ी दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार है, लेकिन पिछले कुछ समय से शाकिब मैदान पर अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं. मैदान के अंदर और बाहर वो लगातार कई ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे वो खुद ही मुश्किलों में फंस जाते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने फिर बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 के एक मैच के दौरान किया.
दरअसल शनिवार, 7 जनवरी को फॉर्च्यून बारिशाल और खुलना टाइगर्स के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया. जिसमें शाकिब फॉर्च्यून बारिशाल की टीम की कमान संभाल रहे थे. इसी मैच में बैटिंग के दौरान अंपायर द्वारा दिए गए एक डिसीजन के कारण वो गुस्से से लाल हो गए और अपना नाराजगी जाहिर करने लगे.
सुधरेंगे नहीं शाकिब! एक बार फिर मैदान पर ही अंपायर से जा भिड़े बांग्लादेशी कप्तान
विवादों से मोल लेना कोई शाकिब से सीखे!
.webp?width=360)

#क्यों गुस्सा हुए Shakib?
यह वाकया फॉर्च्यून बरिशाल की पारी के 16वें ओवर में हुआ. जब मैदानी अंपायर ने रेजाउर रहमान राजा की बाउंसर गेंद को वाइड नहीं दिया. रहमान राजा ने शाकिब को बाउंसर डालने का प्रयास किया, ऐसे में गेंद काफी उछली और बल्लेबाज के सिर के भी ऊपर से निकल गई. गेंद को देखकर शाकिब को यकीन था कि इसे वाइड दिया जाएगा. हालांकि, अंपायर की राय उनसे अलग रही और इसे ओवर का फर्स्ट बाउंस करार दिया गया. ऐसे में बांग्लादेशी कप्तान अंपायर के इस फैसले से हैरान रह गए.
शाकिब अल हसन पहले अंपायर पर चिल्लाए. फिर उन्होंने काफी आक्रामक तरीके से अंपायर के पास जाकर अपना गुस्सा जाहिर किया. जिसके बाद विपक्षी टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने आकर उनको समझाया और बीच बचाव कर मामले को शांत किया. सोशल मीडिया पर इस पूरे वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
# Shakib पहले भी जता चुके हैं नाराजगी
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शाकिब ने अंपायर के फैसले को लेकर मैदान पर अपने गुस्से का इजहार किया है. इससे पहले साल 2021 में ढाका प्रीमियर लीग (DPL) में एक मैच के दौरान इस अनुभवी खिलाड़ी ने अंपायर के फैसले पर असंतोष जताते हुए स्टंप्स पर लात मार दी थी. साथ ही उन्होंने अंपायर के साथ बदतमीजी भी की थी. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब को लीग के अगले तीन मैचों से बैन कर दिया था. साथ ही उनपर 5 लाख बांग्लादेशी टका (लगभग 4 लाख 32 हजार रुपए) का फाइन भी लगाया था.
# मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो फॉर्च्यून बरिशाल ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट खोकर 194 रन बनाए. टीम के लिए शाकिब ने 32 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. हालांकि खुलना टाइगर्स ने 19 ओवर में ही महज 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
शाकिब अल हसन LBW आउट मामला बांग्लादेश को डुबो गया?





















