T20 World Cup 2022 को खत्म हुए एक हफ्ता होने वाला है. लेकिन पाकिस्तानियी दिग्गज़ों का फाइनल हारने का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है. पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) से खासा नाराज़ हैं. शोएब को लगता है कि शाहीन को सब कुछ जोखिम में रखकर अपने बचे दो ओवर फेंकने चाहिए थे. उनको दवाईयां खा लेनी चाहिए थी.
'शाहीन के चक्कर में वर्ल्ड कप हार गया पाकिस्तान' - शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा?
शाहिद अफरीदी ने अख्तर को सुनाया है.


ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए शोएब ने कहा,
‘जब आपका मेन गेंदबाज अनफिट हो जाता है, तो ये आपके लिए दिक्कतें पैदा करता है. शाहीन कभी पूरे फिट नहीं थे, लेकिन हम पूरा आरोप उन पर नहीं लगा सकते, क्योंकि उन्होंने बीते दो-तीन मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन ये वर्ल्ड कप फाइनल था. अगर आपका पैर टूट भी जाए, कुछ भी हो जाए, तब भी.
दौड़ते रहो और कुछ करो. लेकिन ये हमारी किस्मत में नहीं था. जब पैर सुन्न हो जाता है, तब दर्द महसूस नहीं होता. हां, आप युवा लड़के के करियर को खतरे में ड़ाल रहे हो. ये एक वर्ल्ड कप फाइनल है, आप जोखिम उठा सकते हो या नहीं, आपको एक कप्तान के तौर पर सोचना होगा. ये एक मुश्किल फैसला है.’
शोएब अख्तर की इस बात पर पाकिस्तानी चैनल समा टीवी ने शाहिद अफरीदी से सवाल किया. ये सवाल सुनते ही शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर को सुना दिया. उन्होंने कहा कि पेनकिलर के साइड इफेक्ट भी होते है. अफरीदी बोले,
‘नहीं, नहीं, नहीं. मैं नहीं समझता कि ये जायज़ बात है. पेनकिलर सिर्फ थोड़ी देर के लिए राहत देता है. हमने भी बहुत दफ़ा किया है. लेकिन उसके भी साइड इफेक्ट बहुत सारे होते है. क्योंकि उस टाइम तो सुन्न हो जाता है और दर्द खत्म हो जाता है. लेकिन अगले दिन दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है.’
अब आपको थोड़ा शाहीन की इस चोट के बारे में भी बता देते हैं. दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल के 13वें ओवर में शाहीन ने ब्रूक का कैच पकड़ा था, जिसके दौरान उनके घुटने में चोट लग गई. इसके बाद शाहीन मैदान से बाहर चले गए थे. फिर वो 15वें ओवर में वापस आ गए. उन्हें देख पाकिस्तानी फ़ैन्स खुश हो गए थे. अगले ओवर के लिए कप्तान बाबर आजम ने शाहीन को गेंद पकड़ा दी. लेकिन पहली ही बॉल डालकर वो फिर इंजर्ड हो गए और उन्हें मैच छोड़कर जाना पड़ा.
राहुल द्रविड़ की ये ब्रेक लेने वाली आदत, टीम के अप्रोच को खराब कर देगी











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



