संजू सैमसन, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर. इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स के बीच इन तीन नामों पर खूब चर्चा हो रही है. कारण? सिर्फ इतना सा है कि संजू को टीम में शामिल करने के बाद भी लगातार मौके नहीं दिए जाते है. और ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को खराब प्रदर्शन के बाद भी लगातार टीम में शामिल किया जाता है.
ये ना सीखेंगे और ना ही बदलेंगे... संजू को बाहर देख BCCI पर भड़का पूर्व इंडियन क्रिकेटर
संजू को किसकी जगह टीम में लिया जाता?


अब ऐसे सवाल करने वालों की लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश भी शामिल हो गए हैं. उनका मानना है कि टीम इंडिया अपनी गलतियों से सीख ही नहीं रही है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा,
‘सैमसन से आगे अय्यर को चुनकर भारतीय थिंक टैंक ने दोहराया है कि वे अपनी गलतियों से नहीं सीखेंगे. और वे T20 के प्रति अपना दृष्टिकोण कभी नहीं बदलेंगे.’
हालांकि, कप्तान हार्दिक पंड्या ने सीरीज़ के अंत में संजू सैमसन और उमरान मलिक दोनों खिलाड़ियों पर खुलकर बात की. हार्दिक ने कहा,
‘अगर वो बाहर बैठ रहे हैं, उदाहरण के तौर पर संजू सैमसन. हम उन्हें खिलाना चाहते हैं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से नहीं खिला पा रहे हैं. लेकिन मैं उनकी जगह खुद को रखकर समझ सकता हूं कि वो कैसा फील कर रहे हैं. एक क्रिकेटर के तौर पर, ये मुश्किल होता है, चाहे कोई कुछ भी कहे.
आप इंडियन टीम में है, लेकिन आपको प्लेइंग इलेवन में मौका नही मिल रहा, ये मुश्किल है. अंततः मैं जो चाहे वो कह सकता हूं, लेकिन वो सिर्फ शब्द ही होंगे. उनके लिए तब भी इन चीज़ों से डील करना मुश्किल होगा. लेकिन मैं एक अच्छा वातावरण बना सकता हूं.
जहां प्लेयर्स अगर खराब महसूस कर रहे हैं तो मुझसे बात कर सकते हैं, कोच से बात कर सकते हैं. अगर मैं कप्तान रहता हूं तो मुझे लगता है इस चीज़ की कोई समस्या नहीं होगी. क्योंकि मेरा स्वभाव ऐसा है कि मैं तय करता हूं कि सब एक साथ रहें.’
अपनी बात आगे रखते हुए हार्दिक बोले,
‘बाहर से लोग जो बोल रहे हैं, वो इस लेवल पर मैटर नहीं करता. पहला, ये मेरी टीम है, कोच और मैं मिलकर वो टीम बनाएंगे, जो हमें लगेगा कि सही है.’
इसके साथ मौकों का ज़िक्र करते हुए हार्दिक ने कहा,
‘अभी बहुत टाइम है, सबको मौका मिलेगा. जब जिसको मौका मिलेगा, उसको लम्बा मौका मिलेगा. अगर ये एक लम्बी सीरीज़ होती, अगर इस सीरीज़ में और मैच होते, जाहिर तौर पर मौके दिए जाते. लेकिन जब सीरीज़ छोटी होती है, मैं फ्यूचर में भी ज्यादा बदलावों में विश्वास नहीं रखता. मैं विश्वास नहीं रखता.’
बताते चलें, T20I सीरीज़ जीतने के बाद अब टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलेगी. जिसकी शुरुआत शुक्रवार 25 नवंबर से होगी.
सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने में दस साल क्यों लग गए?











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



