The Lallantop

उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को क्यों कहा 'ड्रामेबाज'?

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सजा सुनाई. उन्होंने हर खिलाड़ी पर 50 लाख (16.50 लाख भारतीय रुपए) का फाइन लगाया. इस फैसले को लेकर अलग-अलग रिएक्शन आए.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगा फाइन. (Photo-PTI)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आजकल हर जगह अपनी फजीहत करवा रही है. पहले टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए जो सजा चुनी, उस पर चर्चा शुरू हो गई. इसी को लेकर जब ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा से सवाल किया गया तो उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट को ड्रामा सीरीज बता दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सजा

आपको बता दें कि भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सजा सुनाई. उन्होंने हर खिलाड़ी पर 50 लाख (16.50 लाख भारतीय रुपए) का फाइन लगाया. इस फैसले को लेकर अलग-अलग रिएक्शन आए. उस्मान ख्वाजा को लगता है कि यह फैसला सही नहीं है और इससे खिलाड़ियों पर बहुत दबाव आ जाएगा.

उस्मान ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो बनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके कहा,

Advertisement

“मुझे अभी-अभी पता चला कि टी20 विश्व कप के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है. मेरा मतलब है, पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन यह सच ही होगा. मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि पीसीबी को यह अच्छा विचार लगा. माफ कीजिए, मुझे हंसी आ रही है क्योंकि मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है.”

ये भी पढ़ें : जैकब बेथल: इंग्लैंड का नया 'बाहुबली' जिसके आउट होने की दुआ पूरे भारत ने मांगी!

उस्मान ने PCB के काम को बताया ड्रामा

उस्मान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले को बहुत हैरानी भरा बताया. उन्होंने कहा,

Advertisement

“ज़रा सोचिए, क्रिकेट की तो बात ही छोड़िए, पूरी दुनिया में कौन सी बेहतरीन टीम खिलाड़ियों पर मैच हारने के लिए जुर्माना लगाती है? वे जानबूझकर क्रिकेट मैच नहीं हारते! इससे अगली बार उनका प्रदर्शन बेहतर कैसे होगा? इससे तो खिलाड़ियों पर और दबाव और तनाव ही बढ़ता है.”

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत को उस्मान ने ड्रामा बता दिया, उन्होंने कहा,

“वह पहले से ही काफी दबाव में हैं. वे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, पूरा देश उन्हें देख रहा है. पहले भी सेलेक्शन ने उन पर दबाव डाला है, और अब ऊपर से आप उन पर जुर्माना भी लगा रहे हैं? यह सरासर गलत है. मुझे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बहुत बुरा लग रहा है. बेचारे पाकिस्तानी खिलाड़ी! सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं. इसीलिए मैंने यह वीडियो बनाया है. मुझे यकीन नहीं हो रहा. हर बार जब मुझे लगता है कि पाकिस्तान मुझे चौंका नहीं पाएगा, तो वो मुझे चौंका देता है. ये किसी ड्रामा सीरीज़ जैसा है. मैं अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.”

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी भी इस फैसले से सहमत नहीं है. उन्होंने भी इसके खिलाफ विरोध किया. 

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement