The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik pandya to be officially announced as the captain of Indian T20 cricket team

रोहित के हाथ से जाएगी T20 कप्तानी, इस सीरीज से पहले हार्दिक के नाम का होगा ऐलान!

रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे.

Advertisement
Rohit sharma, Hardik pandya, INDvsNZ
सांकेतिक फोटो.
pic
रविराज भारद्वाज
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 02:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिलने वाला है. T20 वर्ल्ड कप में साधारण प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की जगह, हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. उनको ये जिम्मेदारी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज़ से पहले दी जा सकती है. सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में हार्दिक फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम की कमान संभाल रहे हैं.

T20 वर्ल्ड कप के बाद से ही इंडियन T20 टीम की कप्तानी को लेकर बात की जा रही है. रोहित शर्मा की जगह T20 में किसी और प्लेयर को कप्तानी देने की बात हो रही है. क्रिकेट पंडित से लेकर दिग्गज क्रिकेटर तक, कई लोग कप्तानी में बदलाव किए जाने की मांग कर चुके हैं. ऐसे में 'इनसाइड स्पोर्ट्स' की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या को ये जिम्मेदारी दी जाने वाली है. जबकि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में टीम के कप्तान बने रहेंगे.

#Hardik बनेंगे कप्तान

इनसाइड स्पोर्ट्स ने एक BCCI सूत्र से बात करते हुए बताया कि इंडियन सेलेक्टर्स अगले T20 असाइनमेंट से पहले मिलेंगे और T20 कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या के नाम का ऐलान होगा. उन्होंने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

Image embed

इससे पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक को कप्तान बनाए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उनके मुताबिक T20 फॉर्मेट में नया कप्तान बनाए जाने में कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा था,

Image embed

हार्दिक पंड्या इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी कर चुके हैं. जबकि उनके पास न्यूजीलैंड दौरे पर भी खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये 11 खिलाड़ी खेले तो टीम इंडिया की जीत पक्की

Advertisement

Advertisement

()