The Lallantop

एक ओवर में 39 रन... जिस खिलाड़ी का नाम भी नहीं सुना होगा, उसने तोड़ डाला युवराज-पोलार्ड का रिकॉर्ड

Cricket News: समोआ के क्रिकेटर Darius Visser ने वानुअतु (Vanuatu) के खिलाफ मैच में एक ओवर में 39 रन कूट डाले. जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Advertisement
post-main-image
डेरियस विसर ने एक ओवर में 39 रन जड़ डाले (फोटो: ICC)

साल 2007. इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 36 रन कूट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया थे. ये रिकॉर्ड कई सालों तक बरकरार रहा. इसकी बराबरी की फिर वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर कायरन पोलार्ड ने. यहां से तीन बार और ये मौका आया, जब T20I क्रिकेट के एक ओवर में 36 रन बने. लेकिन अब ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका है. इस रिकॉर्ड को तोड़ा है समोआ के क्रिकेटर डेरियस विसर (Darius Visser) ने. उन्होंने वानुअतु (Vanuatu) के खिलाफ मैच में एक ओवर में 39 रन कूट डाले.

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक (क्वालिफायर A) इवेंट में समोआ और वानुअतु के बीच मुकाबला हो रहा था. पहले बैटिंग करने उतरी समोआ की पारी के 15वां ओवर नालिन निपिको डालने आए. जिसमें डेरियस विसर ने छह छक्के समेत कुल 39 रन बना डाले. दरअसल, इस ओवर में निपिको ने तीन नो बॉल भी डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने में अभी 4 महीने, लेकिन कंगारुओं ने माइंडगेम अभी से चालू कर दिया

डारियस ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े. इसके बाद चौथी लीगल डिलिवरी पर भी छह रन मिले. पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना जबकि निपिको ने अगली गेंद नो बॉल डाली और इस पर डारियस ने कोई गलती नहीं करते हुए छक्का बटोरा. इसके बाद ओवर का अंत भी छक्के साथ करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

Advertisement

विसर न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शतक भी पूरा किया. वे समोआ की तरफ से इंटरनेशनल शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. डारियस ने अपनी पारी में 62 गेंद का सामना किया और 132 रन की पारी खेली. जिसमें 14 छक्के और चार चौके शामिल रहे. डारियस की शानदार पारी की बदौलत समोआ ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाए. जवाब में वानुअतु की टीम नौ विकेट पर 164 रन तक ही जा सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई. वानुआतु के लिए नालिन निपिको ने ही सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली.

इससे पहले युवराज सिंह (साल 2007), कायरन पोलार्ड ( साल 2021), निकोलस पूरन (साल 2024), नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ( साल 2024) और रोहित शर्मा / रिंकू सिंह ( साल 2024) में T20I के एक ओवर में 36 रन बना चुके हैं.
 

वीडियो: ईशान किशन ने बुची बाबू में पहले जड़ा शतक फिर 2 छक्के लगाकर जिताया मैच

Advertisement

Advertisement