The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia ricky ponting nathan lyon pat cummins josh hazlewood border gavaskar trophy

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने में अभी 4 महीने, लेकिन कंगारुओं ने माइंडगेम अभी से चालू कर दिया

Border-Gavaskar Trophy को लेकर ऑस्ट्रेलियन टीम अभी से पूरी तैयारी में जुट गई है. कंगारू टीम के लिए ये ट्रॉफी कितनी अहम है, इसका अंदाजा कप्तान Pat Cumminsके बयान से ही लगाया जा सकता है.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2024, 05:02 PM IST)
India vs Australia ricky ponting nathan lyon pat cummins josh hazlewood border gavaskar trophy
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ( फाइल फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच इस साल के आखिर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) खेली जाएगी. इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी से तैयारी में जुट गई है. साल 2014-15 के बाद से इस ट्रॉफी को नहीं जीतने वाली कंगारू टीम इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. कंगारू टीम के लिए ये ट्रॉफी कितनी अहम है, इसका अंदाजा कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के बयान से ही लगाया जा सकता है. 

कमिंस ने अभी से ही इस सीरीज को लेकर माइंड गेम शुरू कर दिया है. उन्होंने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा,

“हमने टेस्ट टीम के तौर पर पिछले कुछ सालों में काफी सफलता हासिल की हैं. लेकिन यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे मैंने पहले कभी नहीं जीता है. यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे हमारे ग्रुप के बहुत से खिलाड़ी नहीं जीत पाए हैं. हालांकि, आप हर घरेलू सीरीज जीतने के लिए खुद पर भरोसा करते हैं. इंडिया एक अच्छी टीम है. हम उनके साथ काफी खेलते हैं और उनके बारे में काफी जानते हैं. हमें लगता है कि हम इस बार अच्छी स्थिति में हैं.”

ये भी पढ़ें: BCCI वाले ध्यान से देखें, ईशान किशन ने बुची बाबू में अब क्या कर दिया!

कमिंस के अलावा जॉश हेजलवुड भी भारत को टेस्ट सीरीज में हराने  के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. हेजलवुड ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा,

“टीम में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है. ये काफ़ी हैरान करने वाला है. ये एक ऐसी कमी है जिसे हम सही करने को बेताब हैं. जाहिर तौर पर जब हम घर पर खेल रहे होते हैं तो हम हर सीरीज जीतना चाहते हैं.”

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नेथन लॉयन ने भी सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है. लॉयन ने क्रिकइंफो से कहा,

“10 साल से हमारा सपना अधूरा है. काफी लंबा समय हो गया है. मुझे पता है कि हम इसे बदलने के लिए बेहद भूखे हैं. खासकर अपने घर पर. हमें लगता है कि हम कुछ साल पहले की टीम से अलग हैं, हम एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बनने के सफ़र पर हैं.”

इनके अलावा दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन रिकी पॉन्टिंग भी इस सीरीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया रख चुके हैं. पॉन्टिंग ने ICC के एक पॉडकास्ट में बताया था कि ऑस्ट्रेलिया पांच मैच की इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने वाली है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 22 नवंबर- पर्थ 
दूसरा टेस्ट- 6 दिसंबर- एडिलेड 
तीसरा टेस्ट- 14 दिसंबर- ब्रिस्बेन में
चौथा टेस्ट- 26 दिसंबर- मेलबर्न
पांचवां टेस्ट- 03 जनवरी- सिडनी. 

वीडियो: बीच मैच में पंत की हरकत देख, लोगों को याद आए गौतम गंभीर!

Advertisement

Advertisement

()