The Lallantop

विराट, एमएस, अर्जुन, #AskSachin में मास्टर ब्लास्टर ने कई राज़ खोल दिए!

वीरू की जो चुटकी ली है, देखकर मौज आ जाएगी.

Advertisement
post-main-image
#AskSachin के मजेदार जवाब (Courtesy: Twitter)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर ने ट्विटर पर एक नई शुरुआत की. सचिन ने (#AskSachin) 'आस्क सचिन' सेशन किया. इसमें फै़न्स सचिन से सवाल पूछ रहे थे और सचिन इनके जवाब दे रहे थे. सचिन के ट्वीट के एक घंटे में फै़न्स ने ढेर सारे सवाल भेज दिए. सचिन ने विराट और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी एक मज़ेदार बात भी बताई. सचिन ने अपना पसंदीदा शतक, अपना फेवरेट फुटबॉलर, अपनी फेवरेट चीट मील के साथ और भी बहत कुछ बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सचिन ने वो वाकया भी बताया, जब उनके बेटे अर्जुन ने उन्हें आउट किया था. एक-एक कर बताते हैं.

सचिन से एक यूज़र ने पूछा -

Advertisement

कवर ड्राइव या स्ट्रेट ड्राइव? कौन-सा शॉट खेलकर आपको ज्यादा कॉन्फिडेंट फील होता है?

सचिन ने जवाब दिया -

जब मैं स्ट्रेट ड्राइव खेलता हूं, मुझे पता होता है मेरा बॉडी बैलेंस सही है और ये मेरा फेवरेट शॉट भी है.

Advertisement

दूसरे यूज़र ने पूछा  -

जब अर्जुन ने पहली बार फैसला लिया, कि वो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलेंगे, तब आपने उनको सबसे पहले क्या सलाह दी?

जवाब आया -

आर यू श्योर? क्या आप श्योर हैं?

एक और यूज़र को जवाब देते हुए सचिन ने बताया कि अर्जुन ने एक बार अपने पिता को आउट भी किया है.

हां, एक बार. लॉर्ड्स के मैदान पर. पर अर्जुन को याद मत दिलाना!

सचिन कहानियां सुनाएं और सहवाग का जिक्र ना हो, ऐसा कम ही होता है. एक यूजर ने सचिन-सहवाग की एक फोटो शेयर कर पूछा -

आप वीरू को क्या बोल रहे थे?

जवाब सुन हंसी छूट जाएगी. सचिन ने वीरू पाजी को टैग कर लिखा -

बस! एक और परांठा नहीं मिलेगा!

एक और यूज़र ने एक यादगार तस्वीर निकाल. इसमें सचिन पैरों को क्रॉस कर खड़े हैं. दूर बैकग्राउंड में पाकिस्तान की टीम नज़र आ रही है. ऐसा लग रहा है कि कोई विकेट गिरा है, और पाक टीम इसको सेलिब्रेट कर रही है. सचिन इस वक्त क्या सोच रहे थे, उन्होंने बता दिया -

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!

एक और यूज़र ने पूछा कि सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली को क्या सुझाव दिया था. सचिन जब 18 रन बनाकर आउट हुए, तब विराट बैटिंग करने आ रहे थे. दोनों के बीच बातचीत हुई. सचिन ने विराट से कहा था -

अब भी बॉल थोड़ा स्विंग हो रहा है.

याद दिला दें, 2011 सचिन का छठा वर्ल्ड कप था. भारत ने श्रीलंका को हराकर इसे जीता था. सचिन ने आगे बताया वो धोनी को क्या कहकर बुलाते हैं.

एमएस. मैंने हमेशा उन्हें वही कहा है.

और भी ट्वीट्स ये रहें. 

सचिन ने जिस ट्वीट से 'आस्क सचिन' की घोषणा की, उसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसपर साढ़े आठ हज़ार से ज्यादा सवाल आए हैं और लगभग 25 हज़ार लाइक हैं. आपको सचिन का कौन सा जवाब सबसे मज़ेदार लगा, हमें कॉमेंट कर बताइए. 
 

वीडियो: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर से होती तुलना पर क्या कहा?

Advertisement