The Lallantop

UFC फाइट देखते ट्रंप को मिला मेसेज, 'पाकिस्तान में डील फेल', प्रेसिडेंट ने ये रिएक्शन दिया

Iran-US Islamabad Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की लड़ाई देख रहे थे. तभी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ट्रंप के पास आए और उन्हें फोन की स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाया.

Advertisement
post-main-image
मैच के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप को मैसेज दिखाते हुए. (फोटो: AP)

पाकिस्तान में जिस वक्त ईरान से ‘डील’ पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस वक्त राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका में एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की लड़ाई देख रहे थे. तभी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ट्रंप के पास आए और उन्हें फोन की स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाया. मैसेज देखकर ट्रंप ने न तो निराशा जाहिर की और न ही गुस्सा हुए. इसके बजाय, उन्होंने कैमरों की तरफ हल्की मुस्कान दी और जीतने वालों को 'थम्स-अप' किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात (अमेरिकी समय के मुताबिक) डॉनल्ड ट्रंप ने कई घंटे फ्लोरिडा के मियामी में एक UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) मैच देखने में बिताए. मार्को रूबियो के अलावा उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी थे. यह साफ नहीं था कि जब ट्रंप अखाड़े में पहुंचे, तब उन्हें पता था या नहीं कि बातचीत नाकाम हो चुकी है. वह अपना फोन भी नहीं चला रहे थे. यह काम उन्होंने मार्को रूबियो पर छोड़ दिया था. 

Iran-US Islamabad Talks Failed:
राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार रात (अमेरिकी समय के मुताबिक) UFC मैच देखने पहुंचे.

डॉनल्ड ट्रंप रिंग के किनारे चुपचाप खड़े थे. उनके हाथ लटके हुए थे, जबकि जीतने वाला फाइटर खुशी से चिल्ला रहा था. रूबियो और ट्रंप दोनों एक बड़ी स्क्रीन की तरफ ऊपर देख रहे थे. ठीक उसी समय वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में मीडिया को बातचीत के बारे में जानकारी देना शुरू किया. उन्होंने कहा, 

Advertisement

बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं. मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए. इसलिए, हम किसी समझौते पर पहुंचे बिना अमेरिका वापस जा रहे हैं... उन्होंने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद में ईरान-US की बातचीत फेल, जेडी वेंस बोले- ‘ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी, हम अमेरिका लौट रहे’

जेडी वेंस इस्लामाबाद से अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम, युद्ध का मुआवजा, ईरान की सीज संपत्ति छोड़ना और पश्चिम एशिया में जंग पूरी तरह खत्म करना शामिल है. जेडी वेंस के बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता हो या न हो, लेकिन जीत अमेरिका की ही होगी.

Advertisement

वीडियो: ट्रंप Strait of Hormuz Toll का Joint Venture शुरू करना चाहते हैं?

Advertisement