The Lallantop

ओपनिंग करने को मिली तो सचिन बन जाएंगे ऋषभ पंत?

संजय बांगड़ ने बताया पंत को कैसे यूज करे टीम इंडिया.

Advertisement
post-main-image
पंत का फॉर्म चिंता का विषय (BCCI)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). विराट कोहली की तरह पंत भी अपनी खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा में हैं. लगभग रोज ही कोई ना कोई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पंत को उनके शॉट सेलेक्शन को लेकर लताड़ लगाता है. तो कई दिग्गज पंत को कई तरह की सलाह भी देते हैं. और उन्हें सलाह देने वालों की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है. पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने पंत की फॉर्म सुधारने का एक उपाय बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सचिन को भी हुई थी मुश्किल

IPL के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज में भी पंत का प्रदर्शन साधारण रहा था. जिसके बाद लगातार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगड़ ने पंत की इस समस्या का निदान बताया है. बांगड़ ने सचिन तेंडुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि सचिन ने भी वनडे में अपनी पहली सेंचुरी ओपनिंग का मौका मिलने के बाद ही मारी थी. बांगड़ ने कहा,

‘मैं इसके बारे में तीन साल से सोच रहा हूं. अगर आप सचिन तेंदुलकर के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अपना पहला शतक अपनी 75वीं या 76वीं पारी में तब लगाया था, जब उन्हें काफी समय मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए कहा गया था. फिलहाल भारतीय टीम की नजर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पर है.बेशक ईशान किशन अभी अच्छा कर रहे हैं. लेकिन अगर भारतीय टीम की नजर लंबे समय के लिए लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन पर है, तो ऋषभ पंत वही काम कर सकते हैं जो एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए किया था.’

Advertisement

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पंत को बैटिंग ऑर्डर में आगे भेजे जाने का समर्थन किया है. पठान के मुताबिक पंत के लिए शुरू में कुछ मुश्किलें तो होंगी, लेकिन वो इससे बाहर निकलना जानते हैं. साथ ही पठान ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर पंत के आउट होने को लेकर भी बात की. पठान ने कहा,

‘हम काफी समय से उनकी ऑफ-साइड वाली समस्या के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कब होता है? जब पावर प्ले खत्म होता है. 'क्या हम ऋषभ पंत को पावरप्ले में इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां गेंदबाज ज्यादा मौका नहीं देते? हां, इसमें थोड़ी मुश्किल होगी क्योंकि गेंद जल्दी स्विंग होगी. लेकिन फिर, ऋषभ पंत एक क्वालिटी बल्लेबाज हैं. ऐसा आगे आने वाले कुछ समय में संभव है.’

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खत्म हुई पांच मैच की T20 सीरीज में पंत का बल्ला खामोश ही रहा. इस सीरीज़ की पांच पारियों में वो महज 58 रन ही बना सके. वहीं ओवरऑल T20 की बात करें, तो पंत के नाम 48 मैच में कुल 741 रन हैं. उनका औसत महज 23.16 का रहा है.

Advertisement

हार्दिक पर किसने कह दी इतनी बड़ी बात

Advertisement