The Lallantop

IND vs BAN मैच से पहले रोहित की भयंकर लापरवाही, मुंबई पुलिस ने क्या सबक सिखाया?

Rohit Sharma को ये वाला 200 प्लस बहुत भारी पड़ गया!

Advertisement
post-main-image
रोहित की गाड़ी के कटे तीन-तीन चालान (पीटीआई फ़ाइल)

रोहित शर्मा के चालान (Rohit Sharma Chalan) कट गए हैं. एक-दो नहीं, पूरे तीन. जी हां, ख़बर सच है. रोहित के ये चालान ओवर स्पीडिंग के लिए कटे हैं. पुणे मिरर के मुताब़िक रोहित के ये चालान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कटे. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित अपनी कार के जरिए मुंबई से पुणे जा रहे थे. जहां भारत को बांग्लादेश के खिलाफ़ वर्ल्ड कप का अगला मैच खेलना है.  रिपोर्ट का दावा है कि रोहित इस दौरान 200 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ़्तार से गाड़ी दौड़ा रहे थे. कई बार तो उनकी स्पीड 215 किलोमीटर प्रति घंटे की भी रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित गुरुवार, 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ़ भारतीय टीम को लीड करेंगे. वर्ल्ड कप के इस मैच से पहले भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान को मात दी है. हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ़ उनका हालिया रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है. हाल ही में हुए Asia Cup 2023 के सुपर फ़ोर मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात दी थी.

# Rohit Sharma

हालांकि इस मैच में भारतीय टीम विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के बिना उतरी थी. इसलिए उम्मीद है कि इस मैच में बांग्लादेश के लिए चीजें आसान नहीं होंगी. महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम की पिच बैटिंग फ़्रेंडली है. और भारतीय टीम इसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहेगी. इस वेन्यू पर हुए सात वनडे मैच में भारत ने चार जीते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रिजवान ने ग्राउंड पर नमाज़ क्यों पढ़ी?' अपने ही प्लेयर्स-कोच-बोर्ड से भिड़ गया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर!

हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ़ इनका रिकॉर्ड चिंतित करने वाला है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ़ हुए बीते चार में से तीन मैच गंवाए हैं. हालांकि रोहित को इस बात से बहुत फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए. वह World Cup 2023 में कमाल की फ़ॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ रिकॉर्ड सेंचुरी जड़ी थी. और फिर पाकिस्तान के खिलाफ़ 86 रन की तूफ़ानी पारी भी खेली.

पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच के बाद उन्होंने बताया भी था कि वह क्या प्लांस कर रहे हैं. रोहित बोले थे,

Advertisement

'एक कप्तान के रूप में भी मेरा काम महत्वपूर्ण है. कंडीशंस पढ़ना, और फिर देखना कि किसी खास काम को करने के लिए सही बंदा कौन होगा. वर्ल्ड कप से पहले लड़कों ने खूब रन बनाए थे. हम एक बात को लेकर एकदम स्पष्ट थे कि हमें क्या करना है.

कौन कहां बैटिंग करेगा, इस मामले में दोहरी सोच नहीं रखनी है. सारी चीजें ठीक लग रही हैं. मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहता. ना ही बहुत दुखी होना चाहता हूं. बैलेंस रहना चाहता हूं. शांत रहते हुए आगे बढ़ना है.'

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ़ कौन खेलेगा, कौन बाहर होगा, कोच ने बता दिया

भारत ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान को आठ विकेट से मात दी. इसके बाद अहमदाबाद में हुए मैच को भारत ने सात विकेट से जीता. इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत चेज़ करते हुए ही जीत रहा है. देखने वाली बात होगी कि पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ़ टीम चेज़ के लिए जाएगी, या रोहित टार्गेट सेट करने की प्रैक्टिस करना चाहेंगे.

वीडियो: रोहित शर्मा, विराट कोहली में क्या फर्क बता रिकी पॉन्टिंग ने फ़ैन्स में झगड़ा लगाया

Advertisement