The Lallantop

ऋषभ पंत से जुड़ी ऐसी ख़बर, सुनकर चौंक जाएंगे दिल्ली और चेन्नई के IPL फ़ैन्स!

ऋषभ पंत की IPL टीम बदलने वाली है. ऐसा दावा है रिपोर्ट्स का. कहा जा रहा है कि पंत IPL2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे. उनके चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की ख़बरें हैं.

Advertisement
post-main-image
चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी को रिप्लेस करेंगे ऋषभ पंत? (PTI)

ऋषभ पंत. दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े नाम. IPL इतिहास में दिल्ली के लिए पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. साथ ही सबसे ज्यादा मैच भी खेले हैं. लेकिन अब ख़बर है कि वह दिल्ली से अलग होने वाले हैं. न्यूज़ 18 का दावा है कि पंत मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली छोड़, चेन्नई से जुड़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक जागरण के हवाले से न्यूज़ 18 ने दावा किया है कि दिल्ली वाले पंत से खुश नहीं हैं. चोट से वापसी कर, पंत ने IPL2024 के दौरान दिल्ली की कप्तानी की थी. लेकिन फ़्रैंचाइज़ उन्हें रिटेन करने के मामले में अभी सोच-विचार कर रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़्रैंचाइज़ पंत को ट्रेड भी कर सकती है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली के मौजूदा डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली पंत को पसंद करते हैं. वो चाहते हैं कि फ़्रैंचाइज़ कप्तान के रूप में उनके साथ ही आगे बढ़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अपनों ने दिया धोखा, हार्दिक से छिनी कप्तानी की पूरी कहानी ये रही!

अगर दिल्ली वाले पंत को रिलीज़ करते हैं, तो 26 साल के पंत चेन्नई जा सकते हैं. पंत हाल में हुए T20 World Cup 2024 का हर मैच खेले थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में नंबर तीन पर बैटिंग की थी. और ठीकठाक प्रदर्शन भी किया था. एक CSK ऑफ़िशल ने इस बारे में इशारा भी किया था, कि वो एक टॉप इंडियन विकेटकीपर को साइन करना चाहते हैं.

अगर धोनी IPL से रिटायर होते हैं, तो यही विकेटकीपर उनका रिप्लेसमेंट बनेगा. 43 साल के धोनी ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. और इस बात की बहुत संभावना है कि वह IPL2025 में नहीं खेलेंगे. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि चेन्नई वाले केएल राहुल को साइन कर सकते हैं.

Advertisement

32 साल के राहुल के लखनऊ सुपरजाएंट्स से अलग होने की ख़बरें भी मार्केट में हैं. बीते सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ एक हार के बाद, फ़्रैंचाइज़ के मालिक संजीव गोयनका ने मैदान में ही राहुल की क्लास लगा दी थी. इस बात के वीडियोज़ खूब वायरल हुए थे.

राहुल तीन साल से लखनऊ के साथ हैं. IPL2022 ऑक्शन से पहले, लखनऊ ने उन्हें 17 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, राहुल कर्नाटक से आते हैं ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उन्हें साइन करने की फ़िराक में होगी. वह पहले भी इस फ़्रैंचाइज़ से खेल चुके हैं.

राहुल IPL2013 और 2016 में इस फ़्रैंचाइज़ का हिस्सा थे. वह पहले भी कई बार यहां खेलने की इच्छा जता सकते हैं. IPL2024 में RCB वाले फ़ाफ़ डु प्लेसी की कप्तानी में प्ले-ऑफ़ तक खेले थे. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वह अब भारतीय कप्तान खोज रहे हैं.

और अगर वो राहुल को साइन करने में कामयाब होते हैं, तो उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है. राहुल क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट्स में भारत को लीड कर चुके हैं. और टीम को उनके अनुभव का सही फायदा मिल सकता है. 2013 में डेब्यू करने वाले राहुल ने 132 IPL मैच खेले हैं. इन मैचेज़ में राहुल के नाम 45 से ज्यादा की ऐवरेज़ और 134 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4683 रन हैं. राहुल ने IPL में चार शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं.

वीडियो: वाइस-कैप्टन तक नहीं बनाया गया, क्यों? हार्दिक से छिनी कप्तानी की पूरी कहानी जान लें

Advertisement