The Lallantop

कौन हैं ये दो लड़के जिन्हें ऋषभ पंत अपनी जान बचाने के लिए थैंक्यू कहा है?

ये वही दोनों हैं, जिन्होंने हादसे के बाद पंत के खोए हुए चार हज़ार रुपये पुलिस को लौटाए थे.

Advertisement
post-main-image
ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की हालत अब बेहतर है. 30 दिसंबर को ऐक्सीडेंट के बाद उन्होंने पहली बार आज, 16 जनवरी को ट्वीट किया है. पंत ने अपनी सेहत और सर्जरी पर अपडेट दी और दुआ करने वाले फ़ैन्स को शुक्रिया कहा है. इसके साथ ही पंत ने उन दोनों लड़कों को भी शुक्रिया कहा, जिनकी वजह से वो समय पर अस्पताल पहुंच पाए. पंत ने ट्वीट किया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"मैं सबका तो व्यक्तिगत तौर पर शुक्रिया अदा नहीं कर सकता, लेकिन इन दोनों हीरोज़ को याद रखूंगा ही. जिन्होंने हादसे के बाद मेरी मदद की थी और मुझे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया था. रजत कुमार और निशु कुमार, शुक्रिया. मैं हमेशा तुम दोनों का आभारी रहूंगा."

कौन हैं निशु कुमार और रजत कुमार?

30 दिसंबर को टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत का ऐक्सीडेंट हो गया था. पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की की तरफ़ जा रहे थे, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे के बाद कार में आग लग गई थी और कार बुरी तरह से जल गई. पंत भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत के सिर और पैर में चोट लगी थी. हादसे के समय पंत कार में अकेले थे. घटना के बाद गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

दुर्घटना के बाद पंत को बचाने सबसे पहले रजत और निशु ही आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दोनों मुजफ़्फ़रनगर के पुरकाज़ी के रहने वाले हैं. हादसे के बारे में मीडिया से बात करते हुए रजत और निशु ने बताया था कि वो उस दिन सुबह काम पर जा रहे थे. तभी तेज़ी से आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बहुत बड़ा धमाका हुआ. कार में आग लग गई. वो दौड़कर पहुंचे, तो कार सवार युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था. 

उन्होंने तुरंत उसे अपनी चादर से ढका और सिर पर कपड़ा बांधा. ताकि ख़ून बहना बंद हो. तभी हरियाणा रोडवेज़ की बस आ गई और ड्राइवर सुशील कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी. इस समय तक उन्हें पता भी नहीं था कि घायल व्यक्ति ऋषभ पंत हैं. पंत को एंबुलेंस में बैठाने के बाद ये दोनों अपने काम पर चले गए थे. इन्हीं दोनों ने पुलिस को वो चार हज़ार रुपये भी दिए थे, जो हादसे के समय खो गए थे.

जब पंत की हालत ख़तरे से बाहर आ गई, तो ये दोनों उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पिछले हफ़्ते पंत के घुटने की लिगामेंट सर्जरी थी और अगले छह हफ़्तों में तीसरी सर्जरी की जाएगी. पंत 2023 के कुछ टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे. जैसे, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और IPL. हालांकि, इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड-कप में पंत के दिखने की उम्मीद है.

वीडियो: ऋषभ पंत सर्जरी की पूरी डिटेल्स, किसने की सर्जरी, BCCI ने क्या कहा?

Advertisement