The Lallantop

'सिर्फ बाहर बैठकर'...ऋषभ पंत की ये पोस्ट देख इमोशनल हो जाएंगे फ़ैन्स

पंत ने रिकवरी पर दिया अपडेट.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत (PTI)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रोड एक्सिडेंट के बाद से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वो रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में पंत की लिगामेंट सर्जरी हुई थी. उनकी यह सर्जरी सफल रही थी. और अब वो बेहतर होते दिखाई दे रहे हैं. पंत ने अपनी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट फ़ैन्स के साथ शेयर किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फ़ैन्स को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. पंत ने मंगलवार, 7 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो ताज़ी हवा का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘मुझे नहीं पता था कि सिर्फ बाहर बैठकर. और खुली हवा में सांस लेकर इतना सौभाग्यशाली महसूस करुंगा.’

# घर जाते वक्त हुआ था एक्सिडेंट

दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत एक हादसे का शिकार हुए थे. पंत दिल्ली से अपने घर जा रहे थे, जहां उत्तराखंड के रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद कार में आग लग गई थी और वो बुरी तरह से जल गई. इस दुर्घटना में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एक्सिडेंट की वजह से ऋषभ की कलाई, कमर, घुटने और सिर पर चोट आई थी.

घटना के तुरंत बाद उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके एक्सिडेंट के बाद BCCI भी तुरंत एक्शन में आया था. कुछ दिन मैक्स हॉस्पिटल में इलाज होने के बाद BCCI ने उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर पंत की लिगामेंट सर्जरी हुई. हालांकि इस घटना में लगी गंभीर चोट के कारण वह अभी लंबे समय के लिए खेल से दूर रह सकते हैं.

Advertisement
# खलेगी पंत की कमी!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार, 9 फरवरी से चार मैच की टेस्ट सीरीज़ शुरू होने जा रही है. इस दौरान इंडियन टीम ऋषभ पंत को काफी मिस करेगी. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई आखिरी टेस्ट सीरीज़ में कमाल की बल्लेबाज़ी की थी. पंत की जगह इंडियन स्क्वॉड में ईशान किशन को शामिल किया गया है. जिन्हें नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

वीडियो: ऋषभ पंत पर बात करते हुए क्या बोले रिकी पॉन्टिंग?

Advertisement
Advertisement