The Lallantop

प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार

दिल्ली की तो बम-बम है...

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत ने लगातार चौथी इनिंग में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं.
सैयद मुश्ताक टी 20 टूर्नामेंट में लगातार जीत रही दिल्ली की टीम से अगर पूछा जाए कि तुम्हारे पास क्या है? तो उसका एक ही जवाब होगा...मेरे पास ऋषभ पंत है. और ये जवाब एकदम खरा होगा. भइया अगला आदमी गदर फॉर्म में है. कुछ दिन पहले ही टी20 में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक मारा था. और उसके बाद से दो और हाफ सेंचुरी मार चुका है. कुल मिलाकर पिछले चार टी20 मैचों में लगातार चार 50+ स्कोर. पहले जम्मू कश्मीर के खिलाफ 51. फिर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 116, फिर सर्विसेज के खिलाफ 64 और अब तमिल नाडु की गणित बिगाड़ दी है. 58 रन बनाए हैं. वो भी 33 बॉलों पर. 35 मैचों में 1000 रनों का आंकड़ा भी इस मैच में ऋषभ ने पार कर लिया है.
मैच कोलकाता में था. दिल्ली ने टॉस जीता और गेंदबाजी ली. तमिलनाडु पहले बैटिंग करने उतरा. कुल जमा 20 ओवर में बनाए 145 रन. कप्तान विजय शंकर ने 57 रनों की पारी खेली. दिल्ली की तरफ से खेजरोलिया ने 26 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
तमिल नाडु का स्कोरकार्ड.
तमिल नाडु का स्कोरकार्ड.

147 रन का टार्गेट मिला दिल्ली को. मगर ऋषभ पंत तो ऋषभ पंत हैं. उन्हें छोटे टार्गेट से क्या मतलब. आते ही उड़ाना शुरू कर दिया. साथ में आए थे गौतम गंभीर. हर बार की तरह वो एक बार फिर स्ट्राइक रोटेट करते रहे. ऋषभ ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से हाफ सेंचुरी जड़ दी. हालांकि इस बार वो पूरा मैच खत्म करके नहीं आ पाए. 57 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच दे बैठे. गंभीर भी 21 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. फिर शौरी ने 28 और नीशीत राणा ने 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली को 8 विकेट से मैच जितवाया. दिल्ली ने ये टार्गेट 15.2 ओवर में ही चेज कर लिया.
दिल्ली का स्कोरकार्ड.
दिल्ली का स्कोरकार्ड.

ऋषभ पंत का ये फॉर्म दिल्ली डेयरडेविल्स को बहुत पसंद आने वाला है. काहे से उसने 8 करोड़ के रेट पर ऋषभ को रिटेन कर रखा है. इस बार ऋषभ की बोली नहीं लगेगी. वरना गारंटी थी कि ये आदमी इस बार सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 3 में तो होता ही. खैर फिलहाल तो दिल्ली डेयरडेविल्स की बम बम है. और हाल में भी दिल्ली ही फायदा उठा रही है उनके फॉर्म का. पता नहीं इस फॉर्म का टीम इंडिया को कब फायदा मिलेगा. कुछ नहीं तो इंडिया की टी20 टीम में तो ऋषभ पंत की जगह बनती ही है. और अब तो 4 लगातार हाफ सेंचुरी से ये दावेदारी और तगड़ी हो गई है. देखते हैं सेलेक्टर्स की आंखें कब खुलती हैं. खैर अभी दिल्ली का अगला मैच 22 जनवरी को बरोडा से है. देखने वाला होगा कि इसमें ऋषभ क्या कमाल करते हैं.


ये भी पढ़ें: 
ऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया है

नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है

अंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहा है

नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement