The Lallantop

ऋषभ पंत को गुस्सा महंगा पड़ गया, ICC ने बड़ी सजा दी है

Rishabh Pant Punished: 22 जून को इंग्लैंड की पारी के 61 वें ओवर में हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बैटिंग कर रहे थे. इस दौरान पंत ऑन फील्ड अंपायर्स से बॉल को लेकर चर्चा करते दिखे. वो बॉल चेंज करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान ही ऋषभ पंत से ये गलती हुई.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत को आईसीसी से फटकार मिली है. (एक्स)

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट (INDvsENG) की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बड़ा झटका लगा है. ICC से उनको फटकार के साथ-साथ सजा भी मिली है. पंत को ये सजा पहली पारी में इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान फील्ड अंपायर के फैसले से असहमति जताने को लेकर मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऋषभ पंत को आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह आर्टिकल इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले से असहमति दिखाने से संबंधित है. पंत ने आर्टिकल 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है. 

इसके चलते उनको एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. यह पिछले 24 महीने में पंत का पहला अपराध था. अगर किसी प्लेयर को 24 महीने के भीतर चार डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं तो उसे एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 मैचों के लिए बैन कर दिया जाता है.

Advertisement

ICC के नियमों के मुताबिक, आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन पर न्यूनतम दंड के तौर पर आधिकारिक फटकार मिलती है. वहीं अधिकतम दंड के तौर पर प्लेयर के मैच फीस का 50 प्रतिशत या फिर एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. 

ऋषभ पंत ने किया क्या था?

22 जून को इंग्लैंड की पारी के 61 वें ओवर में हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बैटिंग कर रहे थे. इस दौरान पंत ऑन फील्ड अंपायर्स से बॉल को लेकर चर्चा करते दिखे. वो बॉल चेंज करने की मांग कर रहे थे. लेकिन बॉल को गेज से पास करने के बाद अंपायर पॉल राइफल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके फैसले से नाराज दिख रहे पंत ने जोर से बॉल को पीछे की ओर फेंका. और वापस चले गए. इसके बाद अंग्रेज दर्शकों ने उनकी जोरदार हूटिंग भी की. 

पंत ने अपनी गलती मान ली है

ऋषभ पंत ने अपनी गलती मान ली है. और आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दी गई सजा को स्वीकार लिया है. इसके चलते उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई. ऑन फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल राइफल के साथ-साथ थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर माइक बर्न्स ने पंत के खिलाफ आरोप लगाए थे. 

Advertisement

वीडियो: यशस्वी, जडेजा और पंत के कैच ड्रॉप के कारण टीम इंडिया अब बैकफुट पर

Advertisement