इंडियन टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. 7 मार्च से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए मैच (IND vs ENG) में अश्विन ने ये मुकाम हासिल कर लिया. अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले अश्विन भारत के तीसरे स्पिनर बन गए. इस मुकाबले से ठीक पहले दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने बेहद खास अंदाज में रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की है.
अश्विन के लिए पॉन्टिंग ने अब जो कहा, बता देगा स्पिनर इतना महान क्यों है!
Ravichandran Ashwin अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. IND vs ENG पांचवें टेस्ट मैच से पहले Ricky Ponting ने उनकी तारीफ खास अंदाज में की है.
.webp?width=360)
पॉन्टिंग ने रविचंद्रन अश्विन को ‘मास्टर ऑफ स्पिन’ बताया है. उन्होंने ICC के साथ बातचीत में कहा,
“अश्विन किसी भी परिस्थिति में स्पिन कराने में माहिर हैं. वह एक अविश्वसनीय क्रिकेटर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. मुझे दिल्ली कैपिटल्स में कुछ सालों तक उन्हें ट्रेनिंग देने का मौका मिला. उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. उनके पास क्रिकेट को लेकर कई सिद्धांत और उसे देखने के कई अलग नजरिए हैं, जो मुझे पसंद हैं. उन्होंने हमेशा चीजों को थोड़ा अलग ढंग से किया है. एक गेंदबाज के तौर पर वो हमेशा प्रोग्रेसिव रहते हैं.”
पॉन्टिंग ने आगे कहा,
कमाल का टेस्ट करियर“जब मैं उन्हें कोचिंग दे रहा था तो मुझे उनके बारे में एक बात बहुत पसंद थी कि वो अपने टारगेट के लिए अंत तक खड़े रहते हैं. वो कुछ अलग करने पर लगातार काम करते हैं. चाहे वो एक्शन में थोड़ा बदलाव हो या फिर ग्रिप चेंज करना हो या फिर अलग तरीके की गेंद डालनी हो. वो इस बात के लिए कभी परेशान नहीं होते थे कि उन्हें कुछ नया करना पड़ेगा.”
स्टार स्पिनर अश्विन के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 23.91 की औसत से 507 विकेट्स दर्ज हैं. अश्विन ने अपने करियर के दौरान 35 विकेट बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. जबकि एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा वो 8 बार कर चुके हैं. एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 59 रन देकर 7 विकेट लेना रहा है. जबकि एक मैच में 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है.
अश्विन सिर्फ बॉलिंग ही नहीं बैटिंग में भी कमाल दिखाते रहे हैं. 140 पारियों में अश्विन के नाम 26.14 के औसत से 3,309 रन दर्ज हैं. इस दौरान अश्विन ने 5 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी लगाई हैं .









