The Lallantop

दिनेश कार्तिक ने की बहुत शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी!

इस साल अभी तक फेल ही हैं डीके.

Advertisement
post-main-image
IPL2023 में दिनेश कार्तिक का बुरा हाल है (स्क्रीनग्रैब)

दिनेश कार्तिक. कुछ ही महीने पहले एक क्रांति की तरह इंडियन क्रिकेट में उभरे थे. लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे थे. उन्हें T20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह दी गई थी. फ़ैन्स बहुत खुश थे. हालांकि कुछ लोग इस बात से नाखुश भी थे. उनका मानना था कि टीम को कार्तिक से आगे देखना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन ऐसे लोगों को किनारे कर, कार्तिक को इंडियन टीम में शामिल किया गया. हालांकि वहां वो कुछ खास नहीं कर पाए. और IPL2023 में भी इनका यही हाल चल रहा है. वह लगातार फेल हो रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 15 अप्रैल, शनिवार को भी कार्तिक शून्य पर आउट हो गए.

# Dinesh Karthik Duck

उन्हें कुलदीप यादव ने गोल्डेन डक पर पविलियन भेजा. और ऐसा करते ही उन्होंने मनदीप सिंह के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब इन दोनों के नाम IPL में सबसे ज्यादा शून्य के स्कोर हो चुके हैं. दोनों ही बल्लेबाज IPL में अब तक 15-15 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

Advertisement

बात कार्तिक की करें तो IPL2023 में अब तक वह सिर्फ 10 रन ही बना पाए हैं. तीन मैच में उनकी ऐवरेज 3.33 की है. यह उनके बीते सीजन के रिकॉर्ड से एकदम अलग है. बीते बरस वह कमाल फॉर्म में थे. क्रीज़ पर आते ही धमाका करते थे. और उनकी इसी फ़ॉर्म ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी.

डीके ने बीते बरस 16 मैच में 330 रन बनाए थे. उनका ऐवरेज 55 का और स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा था. ज्यादातर मैचेज में तो उन्हें कोई आउट ही नहीं कर पाया. उनकी बैटिंग का हाल ये था कि लोगों ने डीके को बेस्ट फिनिशर तक बता दिया. और इसी फिनिशिंग के बलबूते वह 2019 के बाद पहली बार इंडिया की जर्सी में दिखे.

Advertisement

लेकिन इस जर्सी में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. वह चार मैच में बहुत खराब ऐवरेज के साथ कुल 14 रन ही बना पाए. और उन्हें फिर से टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. और इस सीजन अभी तक का उनका प्रदर्शन इस फैसले को सही भी साबित कर रहा है.

वीडियो: Ind vs Aus के तीसरे टेस्ट में हार के बाद दिनेश कार्तिक ने सारे पर्दे हटा दिए!

Advertisement