The Lallantop

दिनेश कार्तिक की RCB में वापसी, इस बार ज्यादा बड़ा रोल मिला

Dinesh Karthik ने IPL 2024 में RCB का सफर खत्म होने के साथ ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन RCB उन्हें छोड़ने को राज़ी नहीं हुई.

Advertisement
post-main-image
दिनेश कार्तिक ने इसी साल क्रिकेट से सन्यास लिया था. (फाइल फोटो- PTI)

दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने नई जिम्मेदारी दे दी है. IPL में Virat Kohli की टीम ने कार्तिक को बैटिंग कोच और मेंटर नियुक्त किया है. अब तक RCB के लिए कीपिंग और धुआंधार बैटिंग करते रहे कार्तिक अब टीम को बल्लेबाजी के गुर सिखाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

RCB ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि कार्तिक उनके साथ बने रहेंगे. IPLफ्रैंचाइज़ी ने X पर लिखा,

"हर मायने में हमारे Keeper (नैया पार कराने वाले) दिनेश कार्तिक का स्वागत है. एक नए अवतार में RCB में उनकी वापसी हुई है. DK RCB बैटिंग कोच और मेंटॉर होंगे. आप क्रिकेट से किसी इंसान को निकाल सकते हैं, लेकिन उससे क्रिकेट को नहीं! ट्वेल्थ मैन आर्मी को ढेर सारा प्यार दें!"

Advertisement

कार्तिक 2022 से RCB से जुड़े हुए हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए कुल 60 मैच खेले और 162.95 की स्ट्राइक रेट से 937 रन बनाए. साथ ही 36 कैच भी लिए और नौ स्टंपिंग कीं. इन तीन सालों में टीम में उनकी भूमिका विकेट कीपर से बढ़कर एक बेहतरीन फिनिशर की रही है.

कार्तिक ने 2024 सीज़न में 187.35 की स्ट्राइक रेट से 13 पारियों में 326 रन बनाकर प्लेयर के तौर पर अपना करियर खत्म किया. सीज़न में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बात की चर्चा होने लगी थी कि टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बतौर विकेट कीपर शामिल किया जा सकता है. हालांकि, सेलेक्टर्स ने उनकी जगह ऋषभ पंत और संजू सैमसन को तरजीह दी.

क्रिक इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक अपने नए रोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने कहा,

Advertisement

“पेशेवर तौर पर कोचिंग करना मेरे लिए रोमांचक है. मेरी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए मैं उत्साहित हूं. उम्मीद है कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरे व्यापक अनुभव का इस्तेमाल टीम को आगे बढ़ाने में कर पाऊंगा.”

कार्तिक ने तीनों फॉर्मेट में देश के लिए 180 मैचों खेले हैं. उन्होंने एक टेस्ट शतक और 17 अर्धशतकों के साथ 3463 रन बनाए. कार्तिक ने विकेट के पीछे खड़े होकर 172 से ज्यादा खिलाड़ियों को चलता किया. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2022 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ़ मैच खेला था.

वीडियो: दिनेश कार्तिक के विकेट पर थर्ड अंपायर के फैसले ने बवाल करा दिया!

Advertisement