The Lallantop

मांजरेकर बोले, 'प्लेयर ऑफ द मैच गेंदबाज़ को होना चाहिए था', जडेजा ने मज़े ले लिए

जडेजा के सवाल पर मांजरेकर का जवाब अलग ही है.

Advertisement
post-main-image
संजय मांजरेकर पूर्व भारतीय दिग्गज विजय मांजरेकर के बेटे हैैं.
भारत और न्यूज़ीलैंड के दूसरे टी20 मैच के बाद संजय मांजरेकर अपने एक्सपर्ट कमेंट के साथ ट्विटर पर आ गए. उन्होंने इस मैच के बाद दिए गए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पर सवाल उठा दिए. मांजरेकर की नज़र में इस मैच के हीरो गेंदबाज़ रहे. उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड किसी गेंदबाज़ को ही मिलना चाहिए था. लेकिन मांजरेकर के ट्वीट पर रविन्द्र जडेजा ने उनके मज़े ले लिये. पहले आपको बताते हैं कि आखिर मांजरेकर क्या लिखा,
''एक गेंदबाज़ को प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था.''
उनके इस ट्वीट के बाद जडेजा ने इसी ट्वीट को कोट किया. जडेजा ने लिखा,
''और उस गेंदबाज़ का नाम क्या है? प्लीज़ प्लीज़ बताओ.''
जडेजा के इस सवाल के बाद मांजरेकर भी जवाब लेकर कूद पड़े. उन्होंने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, ''हाहाहा...तुममें या बुमराह में से कोई एक. बुमराह इसलिए क्योंकि उन्होंने गेंदबाज़ी के वक्त तीसरा, 10वां, 18वां और 20वां ओवर बेहद किफायती फेंका.'' ऐसा नहीं है कि मांजरेकर और जडेजा के बीच ऐसा पहली बार हुआ है. इससे पहले 2019 विश्वकप के दौरान मांजरेकर ने जडेजा के लिए कहा था कि वो थोड़ी सी बल्लेबाज़ी और थोड़ी सी गेंदबाज़ी कर सकते हैं. हालांकि विश्वकप के दौरान ही उन्होंने अपने उस बयान से पलटी मारते हुए कहा था कि जडेजा ने अपने प्रदर्शन से उन्हें ग़लत साबित कर दिया है.
इंडिया-न्यूज़ीलैंड के पहले T20I में ऋषभ पंत की वापसी पर क्या बोले KL राहुल?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement