The Lallantop

रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट के नंबर-1 'बॉलर', इतिहास रचने वाले प्लेयर को पछाड़ा!

IND vs ENG टेस्ट सीरीज़ में Ravichandran Ashwin ने कमाल की बॉलिंग की थी. वो इस सीरीज के दौरान टॉप विकेट टेकर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
इंडियन टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बन गए हैं. (फोटो: PTI)

इंडियन टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बन गए हैं. ताजा जारी रैंकिंग में अश्विन ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को पछाड़ नंबर-1 की गद्दी अपने नाम की. जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को भी काफी फायदा हुआ है. रोहित शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 6 पर पहुंच गए हैं.

13 मार्च को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा ने पांच स्थान की छलांग लगाई है. वो 11वें से सीधे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि यशस्वी जयसवाल को भी दो स्थान का फायदा हुआ है. यशस्वी बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वो नौवें नंबर पर खिसक गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ''धोनी महान लेकिन रोहित...'' अश्विन ने रोहित शर्मा की तारीफ में बड़ी बात कह दी है!

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन बॉलर्स की रैंकिंग में फायदा हुआ है. उनके नाम इस सीरीज में कुल 26 विकेट रहे. धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट के दौरान अश्विन ने पहली पारी में चार और फिर दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे. अश्विन के पास 870 रेटिंग पॉइंट हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो स्थान का नुकसान हुआ है. वो तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पेसर जॉश हेजलवुड हैं. वहीं रविंद्र जडेजा सातवें स्थान पर हैं. वहीं ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं.

Advertisement
बुमराह ने रचा था इतिहास

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो बॉलर्स की रैंकिंग में नंबर-1 तक पहुंचने वाले पहले इंडियन पेसर बने थे. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किया था. ऐसे में 7 जनवरी को जारी ICC रैंकिंग में बुमराह ने तीन पायदान की छलांग लगाई थी. बुमराह कुल 881 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन पोजिशन पर पहुंचे थे. इससे पहले कपिल देव ने पेसर के तौर पर बेस्ट रैंकिंग हासिल की थी. वो रैंकिंग में नंबर-2 तक पहुंचे थे. कपिल देव दिसंबर 1979 से फरवरी 1980 तक रैंकिंग में नंबर-2 पर थे. जबकि स्टार पेसर जहीर खान ने अक्टूबर-नवंबर 2010 में नंबर-3 रैंकिंग की पोजीशन तक पहुंचे थे. 

वीडियो: बेयरस्टो से भिड़े अश्विन, राहुल द्रविड़ का रिएक्शन देखा क्या?

Advertisement
Advertisement