The Lallantop

भोजपुरी कॉमेंट्री तो... रवि किशन ने बताई IPL में भोजपुरी कॉमेंट्री करने की 'जिम्मेदार वजह'

धोनी पर रवि की कॉमेंट्री बवाल थी भाई!

Advertisement
post-main-image
धोनी के छक्के पर रवि किशन की भोजपुरी कॉमेंट्री ने मौज कर दी थी (स्क्रीनग्रैब)

IPL झूमकर चल रहा है. और इसे झुमाने वाले फैक्टर्स में भोजपुरी कॉमेंट्री भी शामिल है. भोजपुरी कॉमेंटेटर्स का जलवा है. लोग हर रोज ही उन पर बात कर रहे हैं. और इन तमाम बातों को शुरू करने वाले लोगों में एक्टर रवि किशन भी शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रवि किशन ने IPL2023 के पहले ही मैच में भौकाल बना दिया. और अब लोग हर तरफ भोजपुरी कॉमेंट्री की ही चर्चा कर रहे हैं. रवि किशन ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भोजपुरी कॉमेंट्री करने का फैसला क्यों किया. रवि किशन ने ANI से बात करते हुए कहा,

'मैं बहुत बड़ा क्रिकेट फैन हूं. और अपने साथी सांसद मनोज तिवारी और बाकियों के साथ भोजपुरी टीम के लिए खेलता भी हूं. खेलने के अनुभव के चलते खेल की बारीक़ियां मेरे अंदर स्वाभाविक रूप से आती हैं. इस खेल की कॉमेंट्री अपनी मातृभाषा में करना इसे और स्पेशल बनाता है.'

Advertisement

रवि किशन ने ये भी बताया कि सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्होंने सिर्फ वीकेंड्स पर कॉमेंट्री करने का करार किया है. रवि किशन ने कहा,

'यूपी-बिहार जैसे राज्यों को मिलाकर, पूरे देश में लगभग 25 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं. यह मेरी ड्यूटी है कि मैं अपनी मातृभाषा के प्रमोशन में जो बन सके, वो योगदान करूं. मुझे अपनी कॉमेंट्री के लिए कमाल का रेस्पॉन्स मिला है. मुझे पूरे देश और दुनिया भर से कॉल्स आईं और लोग इस अनुभव को बहुत पसंद कर रहे हैं. मैं खुश हूं कि भोजपुरी कॉमेंट्री की रेटिंग्स सबसे ऊपर हैं.'

बता दें कि इस बार हिंदी-अंग्रेजी के साथ भोजपुरी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ा, पंजाबी, गुजराती और बंगाली में भी IPL कॉमेंट्री हो रही है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी कॉमेंट्री बटोर रही है. पहले ही मैच के बाद से इसने अपनी अलग ऑडियंस बना ली है.

Advertisement

लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं. यहां तक कि जो लोग भोजपुरी भाषा को नहीं समझते, वो भी इस कॉमेंट्री में खूब रस ले रहे हैं. और जियो के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

Advertisement