टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अब इंग्लैंड की टीम को कोच करते दिख सकते हैं. ब्रैंडन मैकुलम के इस पोस्ट से हटाए जाने के बाद से द्रविड़ के नाम पर काफी चर्चा हो रही है. इस रेस में एंडी फ्लावर और इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन का नाम भी सामने आ रहा है.
इंग्लैंड के नए कोच हो सकते हैं राहुल द्रविड़! पर एक पेंच भी है...
Rahul Dravid लंबे समय तक टीम इंडिया के कोच रहे. उनके कोच रहते हुए टीम ने काफी सफलता हासिल की. भारत ने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. 2024 में T20 वर्ल्ड कप भी जीता.


टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम के नए टेस्ट कोच के लिए कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें राहुल द्रविड़, इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर और इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन का नाम शामिल है. द्रविड़ को उनके कोचिंग स्टाइल और लंबे कोचिंग अनुभव के कारण रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.
राहुल द्रविड़ का कोचिंग करियरराहुल द्रविड़ लंबे समय तक टीम इंडिया के कोच रहे. उनके कोच रहते हुए टीम ने काफी सफलता हासिल की. भारत ने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. 2024 में T20 वर्ल्ड कप भी जीता.
इससे पहले वह भारत के अंडर 19 कोच भी रहे थे. उनके कोच रहते अंडर 19 टीम ने भी वर्ल्ड कप जीता था. इस बैच के कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेले. इसमें मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और T20 के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शामिल हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि द्रविड़ टीम के फुल-टाइम कोच बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं. लेकिन सिर्फ टेस्ट कोच रहने से उनकी इस समस्या का हल हो जाएगा. उन्हें घर पर ज़्यादा समय बिताने को मिलेगा. द्रविड़ के अलावा एंडी फ्लावर भी अहम दावेदारों में शामिल हैं. वह इस समय IPL फ्रैंचाइजी RCB के कोच हैं और लगातार दो बार इस टीम को चैंपियन भी बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Wimbledon Final 2026: यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जीता खिताब
ग्लेमॉर्गन के मौजूदा मुख्य कोच डॉसन को भी एक अच्छे ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने काउंटी और इंटरनेशनल दोनों स्तर पर अपने कोचिंग स्टाइल से इंप्रेस किया है. रिपोर्ट में जिन अन्य नामों का जिक्र है उनमें श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा, इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर शामिल हैं.
आपको बता दें कि ECB ने रविवार को घोषणा की कि ब्रेंडन मैकुलम अब टेस्ट टीम के कोच नहीं रहेंगे. वह वनडे और T20 टीमों के साथ अभी भी जुड़े रहेंगे. यह फैसला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने, नाइट क्लब में हुए विवाद और उसके बाद एक टेस्ट मैच के बैन के तुरंत बाद सामने आया है.
वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ?












