The Lallantop

बंगाल की खाड़ी में डूबे ट्रॉलर से 9 मछुआरों के शव मिले, 6 लापता, समुद्र में मछली पकड़ने गए थे

Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए पुलिस, वन विभाग और तटरक्षक बल का समुद्र में तलाशी अभियान चला. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

Advertisement
post-main-image
लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रक्तचारा इलाके के पास डूबे ट्रॉलर "मां काली" से रेस्क्यू टीम ने 9 मछुआरों के शव बरामद किए जबकि 6 मछुआरे अभी भी लापता हैं।
  • "मां काली" ट्रॉलर 2 जुलाई को पूर्वी मेदिनीपुर के शंकरपुर फिशिंग हार्बर से 15 मछुआरों के साथ समुद्र में गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह लापता हो गया था।
  • रेस्क्यू टीमों ने हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों का उपयोग कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
author-image
अनुपम मिश्रा

बंगाल की खाड़ी में डूबे एक ट्रॉलर (जहाज) से रेस्क्यू टीम ने 9 मछुआरों के शव बरामद किए. 6 मछुआरे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. रविवार, 12 जुलाई की दोपहर पश्चिम बंगाल में रेस्क्यू टीम ने डूबे हुए ट्रॉलर का पता लगाया. ये ट्रॉलर दक्षिण 24 परगना जिले के गोवर्धनपुर थाने की पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल को रक्तचारा इलाके के पास मिला. इसके बाद उसे बाहर निकालकर गोवर्धनपुर के सीतारामपुर लाया गया.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, रात भर चले ऑपरेशन के बाद जहाज के अंदर से 9 मछुआरों के शव बरामद किए गए. फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हुई है. 'मां काली' नाम का यह ट्रॉलर 2 जुलाई को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के शंकरपुर फिशिंग हार्बर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकला था. लेकिन खराब मौसम के कारण लापता हो गया.

ओडिशा-बंगाल के मछुआरे थे

ट्रॉलर में कुल 15 मछुआरे सवार थे. इनमें 3 ओडिशा और 12 पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. 9 के शव मिल गए और 6 लापता हैं. बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया.

Advertisement
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

सोमवार, 13 जुलाई को भी लापता लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस, वन विभाग और तटरक्षक बल का समुद्र में तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में एक लापता

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरों का पता लगने से पहले शंकरपुर फिशरमैन एंड फिश ट्रॉलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी स्वदेश नायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था,

Advertisement

"हमारी एसोसिएशन के साथ रजिस्टर्ड ट्रॉलर 'मां काली' 2 जुलाई को 15 मछुआरों के साथ समुद्र में चला गया था. तब से जहाज या क्रू का कोई पता नहीं चला है. हमने सांसद सौमेंदु अधिकारी, लोकल विधायक, अलग-अलग पुलिस स्टेशनों, दीघा कोस्टल पुलिस और मंदारमणि कोस्टल पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया है."

रेस्क्यू में लगे अधिकारी

स्वदेश नायक ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने, नेवी और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने की अपील की थी. अधिकारियों ने भी बंगाल की खाड़ी में सर्च ऑपरेशन तेज किया, लापता जहाज और उसके क्रू का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू के बाकी साजो-सामान को भी लगाया गया.

वीडियो: तारीख: मछुआरों के गांव से लेकर अमीरों के अड्डे तक… दुबई आखिर इतना अमीर बना कैसे?

Advertisement